फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lok Adalat not be held on 13th due to counting of votes held on 21st May

Lok Adalat: अब 13 को नहीं लगेगी लोक अदालत, मतगणना के कारण 21 मई को होगा आयोजन

Mon, 08 May 2023 11:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 08 May 2023 11:23 PM IST
सार

13 मई की जगह अब 21 मई रविवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय, वाह्य न्यायालयों एवं तहसील स्तर पर किया जाएगा। लोक अदालत में न्यायालयों, विभागों में लम्बित विभिन्न प्रकृति के मामलों जैसे फौजदारी के शमनीय वाद आदि वाद का निस्तारण किया जाता है।

विज्ञापन
Lok Adalat not be held on 13th due to counting of votes held on 21st May
लोक अदालत प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक अदालत का आयोजन 13 मई को होना था, पर उस दिन यूपी नगर निकाय चुनाव की मतगणना है। लोक अदालत की तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब 21 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। 

विज्ञापन


13 मई की जगह अब 21 मई रविवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय, वाह्य न्यायालयों एवं तहसील स्तर पर किया जाएगा। लोक अदालत में न्यायालयों, विभागों में लम्बित विभिन्न प्रकृति के मामलों जैसे फौजदारी के शमनीय वाद, धारा 138 एनआईएक्ट, धन वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रम वाद, विद्युत अधिनियम एवं जलकर से सम्बन्धित वाद का निस्तारण किया जाता है।
विज्ञापन


 पारिवारिक एवं वैवाहिक वाद, भूमि अर्जन वाद, सेवा सम्बन्धित वाद अन्य दीवानी वाद, अन्य प्रकृति के वाद जो न्यायालयों में लम्बित हो,अतिरिक्त पारिवारिक, वैवाहिक विवादों के प्रीलिटिगेशन मामलों तथा प्रीलिटिगेशन स्तर पर विभिन्न बैंको, वित्तीय संस्थाओं एवं विभागों में लम्बित प्रीलिटिगेशन स्तर के मामलों का भी निस्तारण आपसी सुलह समझौता के आधार पर किया जाना है। राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के लिए अपर जिला जज कोर्ट व नोडल अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल के विश्राम कक्ष में एक समन्वय बैठक बैंक अधिकारियों के साथ ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed