फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Locusts can reach Aligarh today or tomorrow

आज या कल अलीगढ़ पहुंच सकती हैं टिड्डियां

Sun, 24 May 2020 12:05 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 24 May 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Locusts can reach Aligarh today or tomorrow
Locusts - फोटो : Amar Ujala
टिड्डियों का आतंक एक बार फिर से किसानों को डरा रहा है। कृषि विभाग ने अंदेशा जताया है कि अगर दक्षिण से पूर्व की ओर हवा चलती है तो टिड्डियों का दल अलीगढ़ नहीं आएगा। अगर, दक्षिण से उत्तर की ओर हवा का रुख अगर होता है तो आज या कल में अलीगढ़, हाथरस में यह टिड्डियां दस्तक दे सकती हैं।
विज्ञापन


जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में मक्का, मूंग, बाजार, लौकी, तोरई, भिंडी, टमाटर, कद्दू, खरबूजा, तरबूज फसलें खेतों में हो रही हैं। किसानों पर लाखों-करोड़ों टिड्डियों के दल से इन फसलों को बचाने का खतरा मंडरा रहा है। इनके हमले से फसलों को बचाने के लिए किसान खेतों में तेज ध्वनि पैदा करने वाले यंत्र बजा सकते हैं।
विज्ञापन


साथ ही ढोल-मजीरों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर, किसी के खेत में टिड्डी बैठ जाती है तो किसान अगले ही दिन उक्त खेत की जुताई कर दे। साथ ही शाम के समय खेत के चारों ओर मशाल जला दें। अगर, किसी किसान की फसल को टिड्डी का दल नुकसान पहुंचाता है या किसी किसान को इस संबंध में परामर्श की आवश्यकता हो तो वह 9411610004 नंबर पर फोन कर जानकारी एंव सहायता प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed