{"_id":"686784bb342947334b08ee91","slug":"locks-and-hardware-manufacturers-expressed-concern-over-bis-standards-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"BIS: लॉक्स एंड हार्डवेयर निर्माताओं ने बीआईएस मानकों पर जताई चिंता, महानिदेशक के नाम डीएम को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BIS: लॉक्स एंड हार्डवेयर निर्माताओं ने बीआईएस मानकों पर जताई चिंता, महानिदेशक के नाम डीएम को दिया ज्ञापन
Fri, 04 Jul 2025 01:08 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:08 PM IST
सार
ज्ञापन में कहा गया है कि उत्पादों में विविधता और नवाचार के लिए डिज़ाइन व साइज़ में बदलाव आवश्यक है। हर डिज़ाइन और साइज़ के लिए अलग से परीक्षण और प्रमाणन की आवश्यकता बेहद अव्यवहारिक है।
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देते अलीगढ़ लॉक्स एंड हार्डवेयर निर्माता एसोसिएशन पदाधिकारी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ लॉक्स एंड हार्डवेयर निर्माता एसोसिएशन ने ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) मानकों पर चिंता जाहिर करते हुए 3 जुलाई को डीएम से मुलाकात की। एसोसिएशन ने महानिदेशक को संबोधित ज्ञापन डीएम संजीव रंजन को सौंपा।
विज्ञापन
एसोसिएशन के चेयरमैन पवन खंडेलवाल ने कहा कि एसोसिएशन के सदस्य मुख्य रूप से डोर और विंडो फिटिंग का निर्माण करते हैं। हाल ही में बीआईएस द्वारा लागू किए गए नए मानक व्यवसाय के लिए कई चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। हैंडल के डिजाइन और साइज में अत्यधिक विविधता के कारण, उन्हें हर डिजाइन और साइज के लिए अलग से बीआईएस प्रमाणन प्राप्त करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा गया है कि उत्पादों में विविधता और नवाचार के लिए डिज़ाइन व साइज़ में बदलाव आवश्यक है। हर डिज़ाइन और साइज़ के लिए अलग से परीक्षण और प्रमाणन की आवश्यकता बेहद अव्यवहारिक है। इस दौरान संस्थापक पवन खंडेलवाल, अध्यक्ष दीपक पचौरी, संयोजक अतुल जैन, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, उपसचिव पुनीत अग्रवाल, पवन गुप्ता, अमोल अग्रवाल, और प्रदीप वार्ष्णेय मौजूद थे।
विज्ञापन