फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lockdown: Shops closed, vehicles raced a lot

लॉकडाउन : दुकानें बंद रहीं, खूब दौड़े वाहन

Sun, 02 Aug 2020 09:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: Shops closed, vehicles raced a lot
रामघाट रोड से गुजरते दुपहिया वाहन। - फोटो : CITY OFFICE
लॉकडाउन के दूसरे दिन बाजारों में मिठाई, फल, सब्जी, राखी को छोड़ कर बाकी सभी दुकानें बंद रहीं, लेकिन वाहनों की आवाजाही खूब होती रही। दोपहिया, चौपहिया वाहन, ई-रिक्शा और रिक्शा चलते रहे। कुछ दुकानों के शटर बंद थे, लेकिन दुकानदारी होती रही।
विज्ञापन

ग्राहक भी चोरी-छिपे सामान लेते रहे। मोहल्ले के किराना स्टोरों पर भी सामान मिलता रहा। शाम को भी दूध, सब्जी, फल की दुकानें खुली रहीं। इस दौरान राखी की दुकानों में ग्राहक कम होने से दुकानदार परेशान रहे। दुकानदार आवाज लगा कर ग्राहकों को बुलाते रहे। कुछ स्टालों पर महिलाओं ने राखियां खरीदीं। लॉकडाउन के कारण अधिकांश महिलाएं राखी लेने नहीं निकली थीं।
विज्ञापन

इधर, दोपहर बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों ने बिना वजह आने जाने वालों को रोका। कुछ वाहनों के चालान काटे गए। दो दिनी लॉकडाउन सोमवार सुबह खुल जाएगा। इसके बाद सोमवार से बाजार का कामकाज सामान्य हो जाएगा। सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार भी मनाया जाएगा। वहीं, बाजारों में महिलाओं ने मास्क का प्रयोग करना जारी रखा है जबकि पुरुष ग्राहकों में मास्क को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर महिलाओं और पुरुषों में एक जैसी धारणा है। सामान लेने की जल्दबाजी में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। दुकानदार भी इसको लेकर टोकाटाकी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed