फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lock-hardware stalls decorated in international trade show

Aligarh News: इंटरनेशनल ट्रेड शो में सजे ताला-हार्डवेयर के स्टॉल

Thu, 21 Sep 2023 11:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:31 AM IST
विज्ञापन
Lock-hardware stalls decorated in international trade show
ग्रेटर नोएडा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में लगा ताला हार्डवेयर अलीगढ़ की स्टाॅल।    - फोटो : Samvad
प्रदेश के उद्योगों और ओडीओपी उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा पहली बार इंटरनेशनल ट्रेड शो आयोजित किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ आज बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रपति द्वारा किया जाएगा। इस ट्रेड शो में 39 स्टॉल अलीगढ़ के लगे हैं। इन स्टॉल को दो दिन पहले ही उद्योग विभाग के सहयोग से सजा दिया गया है।
विज्ञापन






प्रदेश के निर्माता व निर्यातकों को वैश्विक स्तर मंच मुहैया कराने के लिए इंटरनेशनल ट्रेड शो आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के प्रयासों से इस शो का आयोजन हो रहा है। मुख्यमंत्री स्तर से लगातार इसकी सफलता के लिए प्रदेश भर में प्रयास किए गए। इसी प्रयास के क्रम में अलीगढ़ से 39 स्टॉल पहुंचे हैं। जिनमें अधिकतर ताला हार्डवेयर व आर्टवेयर से जुड़े हैं। शो में देश विदेश से आने वाले उद्यमी एक दूसरे से अपने व्यापार के बढ़ावे को लेकर संवाद करेंगे और यहां के उत्पादों को विदेशों तक पहुंचाने पर बात होगी। इसके लिए उद्यमियों के साथ उद्योग विभाग की एक टीम भी वहां पहुंची हुई है।
विज्ञापन






इन फर्मों के स्टॉल लगेंगे
-ओडीओपी से मॉडर्न ओवरसीज, देवेश एंटरप्राइजेज, आन्या ओवरसीज, मै.राजपूत लॉक्स, केवी एंटरप्राइजेज, वरुण पैकेजिंग इंडस्ट्री, संजय कुमार-तरुण कुमार, पीपी एस इंटरनेशनल, वोल्फ एंटरप्राइजेज, अर्पित एक्सपोर्ट, मस्कट मैटल, मै.स्टेलियन प्रोडक्ट, मै.आरके इंटरप्राइजेज, मै.किशु लॉक्स एंड हार्डवेयर, मै.सडानी ओवरसीज, मै.आरडेंट फिटिंग, मै.नोवा लॉक्स, मै.वाहइट सेल्स, मै.मीनाक्षी ट्रेडिंग कंपनी, मै.मेटक्राफ बिल्डवेयर प्रा.लि., एसकेवी इंटरप्राइजेज, नंद हैंडीक्राफ्ट हॉल नंबर नौ में और जो हार्डवेयर व लॉक्स फर्म शामिल हैं। वहीं हॉल नंबर दस में एमएसएमई व महिला उद्यमी ग्रुप से रीना अग्रवाल, राजेश गर्ग, पारुशी शर्मा, नीलम सिंह हैं। इनके अलावा एक दर्जन एक्सपोर्ट फर्म के स्टॉल हैं। इस तरह 39 करीब स्टॉल अलीगढ़ से वहां पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





-जिले से ग्रेटर नोएडा के ट्रेड शो में 36 से अधिक उद्यमियों के स्टॉल लगाए गए हैं। दो दिन पहले सभी स्टॉल वहां सज गए हैं। जिनमें ओडीओपी, एमएसएमी, महिला व एक्सपोर्ट ग्रुप में सभी स्टॉल लगाए गए हैं।-वीरेंद्र सिंह, संयुक्त आयुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed