{"_id":"5eb6776a8ebc3e90795ff7f1","slug":"locals-call-a-man-corona-and-brutally-beats-him-treatment-going-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: युवक को कोरोना-कोरोना बोलकर कुछ लोगों ने की मारपीट, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: युवक को कोरोना-कोरोना बोलकर कुछ लोगों ने की मारपीट, अस्पताल में भर्ती
Sat, 09 May 2020 02:57 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 09 May 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के रसलगंज निवासी एक युवक के साथ कोरोना बोलकर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। घायल युवक के पिता ने आरोप लगाया है कि फिलहाल रमजान चल रहा है। उनका बेटा शाम के इफ्तार के बाद केमिस्ट की दुकान से ईनो का पैकेट लेने के लिए गया था, क्योंकि उसके पेट में एसिडिटी हो रही थी।
विज्ञापन
आसपास का इलाका कोरोना मरीजों की संख्या अधिक मिलने के कारण हॉटस्पॉट बना हुआ है। जिसके कारण केमिस्ट की दुकानें भी बंद हैं। इसलिए युवक को थोड़ी दूर पर स्थित केमिस्ट की दुकान पर जाना पड़ा। इसी दौरान रघुवीरपुरी इलाके में कुछ युवकों ने उसे कोरोना-कोरोना बोलकर पकड़ लिया और गली के अंदर खींचकर मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
फिलहाल घायल युवक का उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घायल के पिता लईकुर्रहमान ने तहरीर दी है। वहीं पूर्व विधायक जमीरउल्लाह भी घायल का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन