फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   loan taken under the Pradhan Mantri Mudra Yojana

PMMY: मुद्रा लोन लेने वाले 2.24 लाख लोगों ने नहीं चुकाया बैंकों का 1165 करोड़, घोषित किया नॉन प्रोपिटेबल एसेसट

Tue, 11 Nov 2025 03:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 11 Nov 2025 03:41 PM IST
सार

यह योजना खासकर उन लोगों की मदद के लिए बनाई गई थी, जिन्हें पारंपरिक बैंकिंग प्रणाली से लोन लेने में कठिनाई होती है।लेकिन कुछ लोगों ने इस योजना का दुरुपयोग किया और पैसा वापस नहीं किया।

विज्ञापन
loan taken under the Pradhan Mantri Mudra Yojana
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) के तहत छोटे उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए दिए गए 224387 लोगों ने विभिन्न बैंकों का कुल 1165.94 करोड़ रुपया अभी तक नहीं चुकाया है। इसमें से 38705 लोगों का 232 लाख रुपये का ऋण एनपीए (नॉन प्रोपिटेबल एसेसट्स) घोषित कर दिया गया है। इसका अर्थ है कि यह राशि अब बैंकों के लिए लाभप्रद संपत्ति नहीं रह गई है और इसकी वसूली की संभावना कम है।

विज्ञापन


छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को बिना गारंटी के लोन देने के लिए मुद्रा योजना शुरू की गई थी। इसमें चार श्रेणियों में लोन दिया जाता है। शिशु श्रेणी में 50,000 रुपये तक का लोन दिया जाता है। इसके अलावा किशोर श्रेणी में 50,001 से 5,00,000 तक का लोन, तरुण श्रेणी में 5,00,001 से 10,00,000 तक का लोन दिया जाता है।
विज्ञापन


यह योजना खासकर उन लोगों की मदद के लिए बनाई गई थी, जिन्हें पारंपरिक बैंकिंग प्रणाली से लोन लेने में कठिनाई होती है।लेकिन कुछ लोगों ने इस योजना का दुरुपयोग किया और पैसा वापस नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुद्रा योजना के तहत 224387 लोगों ने विभिन्न बैंकों का कुल 1165.94 करोड़ रुपया बकाया है। इसकी वसूली के लिए प्रक्रिया के तहत नोटिस आदि दिए जाएंगे। इस पैसे को वापस लाने के लिए काम किया जाएगा। - अशोक कुमार सोनी, लीड बैंक मैनेजर

Trending Videos

किस बैंक का कितना बकाया

बैंक- बकाएदारों की संख्या- बकाया (रकम करोड़ रुपये में)
बैंक ऑफ बड़ौदा - 859- 31.84
बैंक ऑफ इंडिया -2315 - 34.02
केनरा बैंक- 9002- 171.52
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया - 1104 - 35.41
इंडियन बैंक - 1114 - 7.21
पंजाब नेशनल बैंक - 7901- 188.37
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया - 2468- 39.16
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया - 9312- 76.79
बैंक ऑफ महाराष्ट्र - 80 - 2.04
इंडियन ओवरसीज बैंक- 374- 6.16
पंजाब एंड सिंध बैंक - 531 - 11.1
यूको बैंक - 440 - 8.76
एक्सिस बैंक - 3025 - 25.36
बंधन बैंक - 13547- 64.9
फेडरल बैंक -3 - 0.01
एचडीएफसी बैंक - 7104- 42.53
आईसीआईसीआई बैंक - 444 - 12.21
आईडीबीआई बैंक - 57 - 2.18
इंडसइंड बैंक - 28356 - 122.66
जेएंड के बैंक - 125 - 3.94
यस बैंक - 85 - 5.36
आर्यावतृ ग्रामीण बैंक - 109315 - 136.93
जाना स्माल फाइनेंशियल बैंक- 399 - 1.44
उज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक - 25775 - 107.18

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed