फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Loader driver hits two brothers riding a bike, injured

Aligarh News: लोडर चालक ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को मारी टक्कर, घायल

Fri, 23 Aug 2024 06:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 23 Aug 2024 06:15 AM IST
सार

प्रताप सिंह अपने छोटे भाई कृष्णा को बाइक पर पीछे बैठा कर अलीगढ़ से अपने गांव लौट रहे थे। बाइक सवार दोनों भाई ट्रांसपोर्ट नगर के सामने पहुंचे ही थे, तभी सामने से आ रही लोडर गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए।

विज्ञापन
Loader driver hits two brothers riding a bike, injured
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना लोधा क्षेत्र के अलीगढ़-पलवल राजमार्ग पर 22 अगस्त दोपहर ढाई बजे के करीब ट्रांसपोर्ट नगर के सामने से आ रहे एक लोडर गाड़ी ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची लोधा पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। लोडर का चालक टक्कर मारकर फरार हो गया।

विज्ञापन


खैर थाना क्षेत्र के गांव माया रामगढ़ी निवासी प्रताप सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह अपने छोटे भाई कृष्णा को बाइक पर पीछे बैठा कर अलीगढ़ शहर से अपने गांव लौट रहे थे। बाइक सवार दोनों भाई ट्रांसपोर्ट नगर के सामने पहुंचे ही थे, तभी सामने से आ रही लोडर गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए।
विज्ञापन


लोडर का चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। हादसा को देख स्थानीय लोग दौड़े और लोधा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची लोधा पुलिस ने घायल बाइक सवारों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। सूचना मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed