फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   loader crash on divider, 13 pilgrim injured

डिवाइडर पर पलटा कांवड़ियों से भरा लोडर, 13 घायल

Wed, 10 Mar 2021 01:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
loader crash on divider, 13 pilgrim injured
घायल कांवड़िया राधा मलखान सिंह जिला अस्पताल में उपचार कराती । - फोटो : CITY OFFICE
सिविल लाइंस क्षेत्र में कचहरी के सामने सोमवार मध्य रात्रि को कांवड़ियों से भरा लोडर डिवाइडर से टकराकर पलट गया, हादसे में 13 श्रद्धालु जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। काफी देर तक चीख पुकार का माहौल बना रहा। चिकित्सकों के मुताबिक, सभी घायल खतरे से बाहर हैं, कुछ को मामूली चोटें हैं।
विज्ञापन

राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव बछां मदी गांव से लोडर में सवार होकर 13 लोग कांवड़ लेने रामघाट जा रहे थे। गांव का परमानंद लोडर चला रहा था। मध्य रात्रि जैसे ही लोडर कठपुला पार कर कचहरी के सामने पहुंचा, तभी ड्राइवर को झपकी आ गई और लोडर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गया। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। पास ही दुकानों में सो रहे लोगों की नींद खुल गई। उन्होंने शोर सुनकर घायलों को बाहर निकालकर पुलिस को खबर दी।
विज्ञापन

सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस व एंबुलेंस पहुंच गई। तत्काल घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सात लोगों के गंभीर चोट होने पर उन्हें भर्ती किया गया है। घायलों में लक्ष्मी देवी (54) पत्नी थाना सिंह, गुड़िया (30) पत्नी वीरेंद्र, राधा (28) पत्नी कृष्णा, चेतन (12) पुत्र परमानंद, रानी (30) पत्नी सतीश, वीरेंद्र (40) पुत्र प्रीतम सिंह, सुआ देवी (55) पत्नी भगवान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी छह लोगों के मामूली चोटें आई हैं। सिविल लाइंस पुलिस के अनुसार सभी लोग एक ही गांव और एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। देर शाम तक कुछ घायल सामान्य स्थिति होने पर अपने परिजनों के साथ अस्पताल से रवाना हो गए थे।

घायल कांवड़िया रानी मलखान सिंह जिला अस्पताल में उपचार कराती ।

घायल कांवड़िया रानी मलखान सिंह जिला अस्पताल में उपचार कराती ।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed