{"_id":"6001f1fd8ebc3e2f2679d500","slug":"llb-student-protest-in-ds-college-city-office-news-ali253855117","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अलीगढ़ महानगर ने शुक्रवार को धर्म समाज महाविद्यालय में फेल हुए विधि के 90 प्रतिशत से अधिक छात्र-छात्राओं की समस्या के समाधान के लिए अनिश्चित कालीन धरना प्रारंभ किया है। यहां धरना दे रहे विद्यार्थियों ने एलान किया कि तब तक धरना को समाप्त नहीं किया जाएगा। जब तक फेल हुए विधि छात्र-छात्राओं की समस्या का समाधान नहीं होगा।
एबीवीपी ब्रज प्रदेश मंत्री बलदेव चौधरी सीटू ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए पूर्व में कुलपति प्रो. अशोक मित्तल से मुलाकात की थी। उन्हें समाधान केे लिए 48 घंटे का समय दिया गया था। समाधान नहीं हुआ और समय समाप्त हो गया है। इसी कारण यह धरना प्रारंभ किया गया है। महानगर मंत्री तनिष्क और कॉलेज अध्यक्ष नितिन चौधरी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने कहा कि धरना-प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा। जब तक विधि छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान नहीं होता है। धरने को लेकर प्राचार्य एवं अनुशासन अधिकारी से नोकझोंक भी हुई। विभाग संयोजक मधुर माहेश्वरी ने कहा कि हम विधि छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार आंदोलन कर रहे हैं। कॉलेज मंत्री प्रभंजन ने कहा कॉलेज परिसर के अंदर हम छात्र-छात्राओं की समस्याओं के लिए हैं। यहां मांग रखी गई कि ओएमआर शीट की जांच दोबारा होनी चाहिए। इसकी जांच अब मशीन नहीं, प्राध्यापक को देनी चाहिए। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री अतुल भारद्वाज, जय दायव, शिवानी पचौरी, खुशी, अंशु, पूजा, रेखा, चारू, स्नेहा, काजल, सपना, तनिष्क प्रताप सिंह, जतिन वार्ष्णेय, जीतू चौधरी आदि मौजूद रहे।