फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   LLB first year student in DS College was assaulted, demanded extortion

Aligarh News: डीएस कॉलेज में एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्र से मारपीट, मांगी रंगदारी

Wed, 22 Mar 2023 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
LLB first year student in DS College was assaulted, demanded extortion
धर्म समाज महाविद्यालय (डीएस) में मंगलवार को एलएलबी प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कुछ सीनियर छात्रों एवं उनके बाहरी साथियों के रंगदारी मांगने एवं विरोध में मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। इतना ही नहीं छात्र के शिकायत लेकर पुलिस चौकी जाने पर उसे रास्ते में रोकर बेरहमी से मारपीट कर दी गई। जिसमें छात्र के कान में गुम चोटें आई है। पीड़ित छात्र के पक्ष में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में तहरीर दी है। इधर, महाविद्यालय प्रशासन ने प्रकरण में अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना अतरौली के काजिमाबाद के रहने वाले सुनील कुमार ने बताया कि वह एलएलबी प्रथम वर्ष का छात्र है। सुबह करीब 11 बजे वह कॉलेज की कैंटीन के रास्ते से अपनी कक्षा में जा रहा था। आरोप है कि तभी कैंटीन के बाहर खड़े सात नामजद एवं कुछ अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया। इनमें कुछ सीनियर एवं उनके बाहरी साथी शामिल थे। आरोप है कि नाम-पता, संकाय और वर्ष पूछने लगे। आरोप है कि आरोपी उससे हर माह पांच -छह हजार रुपये की रंगदारी देने की मांग की। इस दौरान आरोपियों ने उसे घेर लिया और मारपीट करने लगे। बचने को वह कॉलेज से बाहर भागा तो सड़क पर घेर लिया जहां उसके सिर में तमंचा की बट मार दी और लाठी-डंडों से पीट डाला। जेब में रखे 600 रुपये भी लूट लिए। पुलिस से शिकायत पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पीड़ित छात्र सुनील कुमार को लेकर थाना गांधीपार्क पहुंचे और तहरीर दी। गांधीपार्क के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार दुबे ने बताया कि प्रकरण में जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----
रैगिंग की शिकायत
पीड़ित छात्र सुनील कुमार ने बताया कि इस घटना के बारे में यूजीसी एवं शिक्षा मंत्रालय को भी शिकायत की गई है। यह घटना सिर्फ मारपीट-रंगदारी की नहीं है बल्कि रैगिंग से जुड़ी हुई है। इससे पहले भी अन्य छात्रों के साथ इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर कैसे घुस जाते हैं बाहरी तत्व- एबीवीपी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश मंत्री सीटू चौधरी बल्देव, जय यादव, तनिष्क प्रताप सिंह एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि आखिर कॉलेज के भीतर बाहरी तत्व कैसे अंदर आ जाते हैं ? कॉलेज प्रशासन इसके लिए जिम्मेदार है। प्रकरण में दोषियों की 48 घंटे में गिरफ्तारी एवं कार्रवाई न हुई तो कॉलेज के सभी छात्र-छात्राएं अपनी सुरक्षा के लिए आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

छात्र के साथ मारपीट की बात सामने आयी है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। यदि कोई भी छात्र दोषी मिला तो उसका प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा।
- मुकेश भारद्वाज, प्राचार्य, धर्म समाज महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed