{"_id":"592b3bfb4f1c1bea53bda8aa","slug":"living-people-living-in-baghel-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारकीय जीवन जी रहे बघेल नगर के बाशिंदे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारकीय जीवन जी रहे बघेल नगर के बाशिंदे
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Mon, 29 May 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
जल भराव को लेकर प्रधान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा चुंगी के मौहल्ला बघेल नगर/सरोज नगर (गली नंबर 2) के बाशिंदे नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। यहां पानी की निकासी न होने के कारण कई सालों से जलभराव की स्थित बनी हुई है, जिसमें राहगीर व बच्चे आए दिन गिरते हैं। इससे गुस्साईं स्थानीय महिलाओं ने रविवार को प्रधान पर क्षेत्र के साथ भेदभाव व किसी भ्ाी तरह का िवकास कार्य न कराने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। वहीं इसी गली में मुख्य मंदिर भी है। जहां पर पूजा करने के लिए भक्तों को कीचड़ में से होकर गुजरना पड़ रहा है।
बता दें कि बघेल नगर/सरोज नगर (गली नंबर 2)नीचे होने के कारण उसमें दूसरी गलियों का पानी भर जाता है। यह मेन रास्ता है जो कि एटा चुंगी से प्रभ्ाात नगर होते हुए थ्ााना गांधी पार्क पर निकलता है। जब कभी एटा चुंगी पर जाम लग जाता है तो सारे वाहन इसी से होकर गुजरते हैं। यहां पर पानी निकासी का कोई इंतजाम नहीं है।
सुबह हुई बारिश से वहां और गंभीर स्थिति हो गई। भारी जल भराव को देखते हुए महिलाओं का पारा चढ़ गया। उन्होंने ग्राम प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बताया कि पिछले कई सालों से इस क्षेत्र की अनदेखी की जा रही है। प्रधान ने अभी तक किसी प्रकार का विकास कार्य नहीं कराया है। मेन रोड से संबंधित सभ्ाी गलियां कच्ची हैं जगह-जगह गंदगी और जलभ्ाराव की िस्थ्ाति है। यहां पर गंदे पानी के ठहराव से मच्छरों की तादाद भी बढ़ गई है, बीमारियां फैलने की आंशका है।
विज्ञापन
शहर में रहते हुए लोग गांव से भ्ाी बदतर जिंदगी जीने को मजबूर हैं। गुस्साए लोगों ने कहा कि इसको लेकर राजनीतिक तथ्ाा प्रशासनिक अधिकारिेंयों से शिकायत की गई तथ्ाा तहसील दिवस में भ्ाी प्रार्थना पत्र दिए गए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों के सब्र का बांध टूट चुका है अब क्षेत्रवासी आरपार की लड़ाई के मूड में हैं। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह धरना प्रदर्शन करेंगी तथ्ाा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजेंगी। प्रदर्शन करने वालों में किरन, मुन्नी देवी, उर्मिला, मनीष, मीरा देवी, मंजू शर्मा, कमलेश, बृजेश, प्रेमवती, गुड्डी देवी, मीना देवी, राजेंद्र सिंह, योगिंद्री, गवेंद्रर, सोनू और सुधा आदि मौजूद रहीं।