{"_id":"64a30aed7193d3ce1f015bfa","slug":"liquor-worth-71-31-crore-was-consumed-in-june-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गर्मी में खूब छलका जाम, जून में 71.31 करोड़ की पी ली गई शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गर्मी में खूब छलका जाम, जून में 71.31 करोड़ की पी ली गई शराब
Tue, 04 Jul 2023 03:19 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 04 Jul 2023 03:19 AM IST
सार
जून में कुल 71.31 करोड़ रुपये की शराब और बियर की बिक्री हुई है। जिसमें 11,62,970 लीटर देसी शराब को बेच कर 29.70 करोड़ रुपये एकत्र हुए। विदेशी शराब 5,60,640 बोतलें बिकीं, जिनकी कीमत 23.70 करोड़ रुपये रही। बियर की 22,12,844 कैन की बिक्री हुई, जिससे 17.90 करोड़ रुपये जुटे।
विज्ञापन
शराब प्रतीकात्मक
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में जून की भीषण गर्मी ने लोगों को खासा परेशान किया, लेकिन आबकारी विभाग के लिए ये काफी मुफीद साबित हुई है। देसी, विदेशी एवं बियर के शौकीनों ने इस महीने में 71.31 करोड़ के जाम छलका दिए।
विज्ञापन
जिला आबकारी अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र ने बताया कि जिले में कुल 484 शराब की दुकानें हैं। इनमें देसी की 245, बियर की 129 एवं अंग्रेजी की 108 दुकानें हैं। जून में कुल 71.31 करोड़ रुपये की शराब और बियर की बिक्री हुई है। जिसमें 11,62,970 लीटर देसी शराब को बेच कर 29.70 करोड़ रुपये एकत्र हुए। विदेशी शराब 5,60,640 बोतलें बिकीं, जिनकी कीमत 23.70 करोड़ रुपये रही। बियर की 22,12,844 कैन की बिक्री हुई, जिससे 17.90 करोड़ रुपये जुटे।
विज्ञापन
कुल मिला कर बीते साल जून की तुलना में इस बार देशी शराब में 24, विदेशी में 22 प्रतिशत और बियर की बिक्री में करीब 52 फीसद उछाल आया है। बिक्री में उछाल देख कर आबकारी विभाग के अफसर चैन की सांस ले पा रहे हैं। जुलाई माह में भी अच्छे राजस्व की प्राप्ति के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन