{"_id":"625bcdfee5f8120b3a6d4783","slug":"liquor-store-salesman-murdered-miscreant-shot-him-in-stomach-fell-there-in-a-bloody-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: शराब ठेका के सेल्समैन की हत्या, बदमाश ने पेट में मारी गोरी, लहूलुहान अवस्था में वहीं गिर गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: शराब ठेका के सेल्समैन की हत्या, बदमाश ने पेट में मारी गोरी, लहूलुहान अवस्था में वहीं गिर गया
Sun, 17 Apr 2022 01:51 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:51 PM IST
सार
खुर्जा कोतवाली प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि बुलंदशहर के साठा मोहल्ले में रहने वाला आशुतोष शर्मा (26) पुत्र रवेंद्र शर्मा खुर्जा के अलीगढ़ चुंगी पर स्थित शराब के ठेके पर सेल्समैन कार्यरत था। शनिवार रात को आशुतोष ठेका बंद करके घर जा रहा था।
विज्ञापन
छानबीन में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के खुर्जा में चुंगी पर शनिवार रात को शराब ठेका के सेल्समैन की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद ठेका संचालक ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
खुर्जा कोतवाली प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि बुलंदशहर के साठा मोहल्ले में रहने वाला आशुतोष शर्मा (26) पुत्र रवेंद्र शर्मा खुर्जा के अलीगढ़ चुंगी पर स्थित शराब के ठेके पर सेल्समैन कार्यरत था। शनिवार रात को आशुतोष ठेका बंद करके घर जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात बदमाश ने उसके पेट में गोली मारी, जिसके बाद वह वहीं लहूलुहान अवस्था में गिर गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल सेल्समैन को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक देहात बजरंग बली चौरसिया ने बताया कि ठेका संचालक हरिओम शर्मा की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। ठेके के सीसीटीवी की जांच की गई, जिसमें लूट की घटना नहीं दिख रही है। वहीं मृतक के पास मौजूद नकदी भी बरामद हुई है। उसका मोबाइल घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर मिला है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन