{"_id":"60c10d2b8ebc3ed71c0426e1","slug":"liquor-smuggler-munish-s-wife-arrested-city-office-news-ali2651248151","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब कांडः शराब तस्कर मुनीष की पत्नी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब कांडः शराब तस्कर मुनीष की पत्नी भी गिरफ्तार
विज्ञापन
जहरीली शराब कांड में पुलिस का गिरफ्तारी अभियान जारी है। अब जवां पुलिस ने मुख्य शराब तस्करों में शामिल 25 हजार के इनामी रहे मुनीष शर्मा की पत्नी को गिरफ्तार किया है। इस तरह ऋषि-मुनीष परिवार से यह सातवां सदस्य अब तब गिरफ्तार किया गया है।
एसएसपी कलानिधि नैथानी के अनुसार इस प्रकरण में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जवां पुलिस टीम ने अनूपशहर रोड के चंदौखा मोड़ से ममता शर्मा पत्नी मुनीष शर्मा निवासी जवां को गिरफ्तार किया है। ममता के कब्जे से 100 ढक्कन, 100 ढक्कन सील, 81 क्यूआर कोड, 15 खाली क्वार्टर आदि माल बरामद किया गया है। जिन ठेकों से जहरीली शराब बेची गई थी, उनमें से कुछ ठेके ममता शर्मा के नाम थे। इस कांड में ऋषि व मुनीष के अलावा परिवार से अब तक ऋषि की पत्नी, बेटा, तीसरा भाई व भांजा भी जेल जा चुके हैं। इस तरह इस परिवार की यह सातवीं गिरफ्तारी है। उन्होंने बताया कि इस कांड में जितने भी नाम प्रकाश में आ रहे हैं, सभी की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगातार मॉनीटर किया जा रहा है। चाहे कोई कितना भी छोटा या बड़ा क्यों न हो, किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।
जिले में आगरा व मेरठ जोन तक के अपराधी चिह्नित
अलीगढ़। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि इस शराब कांड को लेकर अपने जिले में सक्रिय रहे आगरा जोन व मेरठ जोन तक के अपराधी चिह्नित किए गए हैं। ऐसे सभी अपराधियों की धरपकड़ के लिए आगरा व मेरठ जोन स्तर पर भी गिरफ्तारी अभियान शुरू करा दिया गया है। इस संबंध में मंगलवार को एडीजी जोन के सामने उन अपराधियों की सूची रखी गई थी। उन्होंने भी इस बात के निर्देश दिए कि जिस जिले में जहां पुलिस की मदद हो, उन्हें बताया जाए। वे पूरे जोन में ऐसे माफिया के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश जारी करेंगे।
विज्ञापन
अब तक की कार्रवाई
- 200 से अधिक ठिकानों पर 6 राज्यों में दबिश
- 17 मुकदमों में 62 से ज्यादा लोग जेल भेजे गए
-100 से ज्यादा मुखबिरों को एक्टिवेट किया गया
-3 प्रमुख शराब फैक्ट्रियां जब्त कर माल बरामद
-5 करोड़ से अधिक की संपत्ति कब्जा मुक्त कराई
-100 करोड़ से अधिक की संपत्ति चिह्नित की गई