फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ligarh: Valentine's Day evening melodious with Jasleen's songs

अलीगढ़ : जसलीन के गीतों से सुरमयी हुई वेलेंटाइन डे की शाम

Mon, 15 Feb 2021 12:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
ligarh: Valentine's Day evening melodious with Jasleen's songs
अलीगढ़ : राजकीय कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी के कोहिनूर मंच पर प्रस्तुति देतीं जसलीन रॉयल। - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे की शाम अलीगढ़ वासियों के लिए यादगार बन गई। नुमाइश के कोहिनूर मंच पर गायिका जसलीन रॉयल के गीतों से शाम सुरमई हो गई, महफिल देर रात तक सजी रही। जसलीन ने एक से बढ़कर एक गाने गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने मंच पर आते ही सबसे पहले लव यू जिंदगी... गाना गाया। इसके बाद उन्होंने अपने सुरों में गीतों की जमकर बारिश की।
इससे पहले राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में कोहिनूर मंच पर जसलीन रॉयल संगीत नाइट का सांसद सतीश गौतम, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह, एसडीएम कोल अनीता यादव, तहसीलदार कोल संतोष कुमार व पीयूष साराभाई ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। साथ ही सभी अतिथियों ने कार्यक्रम से पूर्व पुलवामा के शहीदों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके बाद जसलीन रॉयल ने मंच पर आते ही अपने सुरों का जादू चलाया। उन्होंने लव यू जिंदगी... से शुरुआत की। इसके बाद पानी द रंग देख के... और अच्छा चलता हूं दुआओं में याद रखना... व ओ कबीरा मान जा... गाने पर दर्शकों को झुमाया। इसके बाद उन्होंने रोमांटिक गाने गाए, जिनमें गुलाबी आंखें जो तेरी देखीं, शराबी यह दिल हो गया... अजीब दास्तां है यह, कहां शुरू कहां खत्म, यह मंजिलें हैं कौन सी न वो समझ सके न हम। सुरों की इस महफिल का दर्शकों ने देर रात तक आनंद लिया। तालियों की गड़गड़ाहट से महफिल गूंजती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed