फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Life is rife with heavy rain

भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त

Sat, 23 Sep 2017 01:08 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sat, 23 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
 Life is rife with heavy rain
भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त - फोटो : Rupesh
मानसून के गुजर जाने के बाद शुक्रवार को अलीगढ़ में सुबह सात बजे से शाम तक हुई लगातार भारी बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया। शहर और देहात के अधिकांश हिस्सों में बिजली आपूूर्ति ठप हो गई। शहर का अधिकांश इलाका पूरी तरह जलभराव की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


गोविंद नगर, संजय गांधी कॉलोनी के निचले इलाके, नौरंगाबाद क्षेत्र के कई इलाके, देहली गेट और भुजपुरा, जैसे इलाकों से लोगों को अपने मकान खाली करने की चेतावनी जारी कर दी गई है। शहर के मसूदाबाद बस स्टैंड पर बिजली के चार खंभे गिर जाने के चलते यहां जीटी रोड पर जबरदस्त जाम लग गया। बारिश के बीच लोग इसमें फंस कर रह गए। लगातार बारिश से बाजार वीरान हो गए और सड़कों ने नदियों की, गलियों ने नहरों की शक्ल अख्तियार कर ली।
विज्ञापन


नगर निगम के जवाहर भवन और जिला मुख्यालय सहित कई बिजली घर, सरकारी स्कूल, अन्य विभागों की इमारतें, निजी भवनों में पानी भर गया। शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी है। नगर निगम ने सभी पंपिंग स्टेशनों पर लगातार 24 घंटे पंपिंग के निर्देश दिए हैं। सभी पंपिंग स्टेशनों पर जेनरेटर की व्यवस्था की है और सभी को कंट्रोल रूम से जोड़ा है, लेकिन लगातार हो रही बारिश इन इंतजामों पर भारी पड़ रही है। जलभराव का स्तर बढ़ना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालानगरी रोड पेड़ गिरने से जाम हुआ
अलीगढ़। तालानगरी में हैरीटेज स्कूल के सामने ही पेड़ गिरने से एक तरफ की सड़क जाम रही। शाम तक इस पेड़ को उठाने का प्रयास जारी रहा। पेड़ को हटाए जाने के बाद रास्ता खोला जा सका। इस दौरान पूरे दिन एक साइड का यातायात बंद रहा। इसके अलावा जिले के दूसरे कुछ स्थानों पर पेड़ों की भारीभरकम टहनियों से गिरने से व्यवधान हुआ। 

इन स्थानों पर हुआ जलभराव
गूलर रोड, शक्ति नगर, नगला मसानी, मित्र नगर, रघुवीर पुरी, सराय लबरिया, सराय हकीम, शिवपुरी, लक्ष्मीपुरी, अशोक नगर, न्यू अशोक नगर, गूलर रोड गली नंबर एक, बारहद्वारी, रसलगंज, सराय  रहमान, मछली वाली गली, दानपुर कंपाउंड, घुड़ियाबाग, देहली गेट चौराहा, खैर रोड, चरखवालान, शाहजमाल ईदगाह, रोरावर, शाहजमाल एडीए कॉलोनी, जंगलगढ़ी, सराय मियां, ख्वाजा चौक, भुजपुरा, नगला आशिक अली, जयगंज, सासनी गेट एडीए कॉलोनी, लोधी विहार, गंभीरपुरा, हाथरस अड्डा, गोपाल पुरी, खिरनी गेट, ब्रह्मनपुरी, अचल ताल, सुरेंद्र नगर, घनश्यामपुरी, सुदामापुरी, विष्णुपुरी, नगला तिकौना, रामघाट रोड, सेंटर प्वाइंट, मैरिस रोड, किशनपुर तिराहा, टीकाराम कालेज के सामने, अमिर निशां, दोदपुर, मेडिकल रोड, सर सैयदनगर, नगला मल्लाह, जीवनगढ़, केला नगर चौराहा, क्वार्सी, कुलदीप विहार, एटा चुंगी से लगे कई इलाके आदि

बाजार वीरान, रास्ते रहे सुनसान
शुक्रवार को सुबह सात बजे से ही बारिश का होना जारी था। जिसके चलते दुकानदार तो दुकानों पर पहुंचे, लेकिन खरीदारी करने ग्राहक नहीं पहुंचे। जिन लोगों को बहुत ही जरूरी काम था वही घर से निकले। सरकारी कार्यालयों में स्टाफ की हाजिरी पर भी भारी बारिश का असर देखा जा सकता था। अधिकांश सरकारी और निजी स्कूलों में बारिश से शिक्षण कार्य प्रभावित हुआ। सुबह यह लग रहा था कि बारिश कुछ समय बाद रुक जाएगी, लेकिन जब दोपहर तक बारिश के मिजाज में कोई तब्दीली नहीं आयी तो स्कूल संचालकों के सामने बच्चों को सुरक्षित घर भेजने की भी समस्या उठ खड़ी हुई। इसी के चलते कुछ स्कूलों में समय से पहले ही छुट्टी कर दी गई। कुछ स्कूलों के परिसर में ही पानी भर गया। स्कूल से बच्चों को घर तक छोड़ने पहुंची वैन और बसों को भी जलभराव से जूझना पड़ा और कई वैन और बस पानी में फंस कर रह गईं।

चार खंभे गिरे तो जीटी रोड पर लगा लंबा जाम
अलीगढ़। मसूदाबाद बस स्टैंड के पास बिजली का एक पोल जर्जर स्थिति में था। बारिश के चलते वह गिरा तो अपने साथ तीन और खंभों को भी ले गिरा। इससे एक ओर का ट्रैफिक रोककर एक ही लेन से दोनों ओर का ट्रैफिक निकालना पड़ा। बस स्टैंड के चलते यहां पर बसों की एंट्री और एग्जिट भी होता है। जिसके चलते सुबह करीब 9 बजे से ही नुमाइश मैदान से गांधी पार्क बस स्टैंड और दुबे के पड़ाव तक जाम की स्थिति रही। भारी बारिश के बीच जाम में फंसने से लोग परेशान हो गए। कुछ लोगों ने जीटी रोड छोड़कर रेलवे रोड या सराय हकीम की ओर से निकलने की कोशिश की तो उनके वाहन जलभराव में फंस गए।

पूरे शहर की बिजली ठप
अलीगढ़। बारिश के चलते पूरे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कुछ स्थानों पर ब्रेक डाउन हो गए तो कुछ लाइनों को एहतियात के तौर पर बंद किया गया। गूलर रोड, बारहद्वारी बिजली घरों में पानी भर गया। गांधी पार्क, घंटाघर, स्वर्ण जयंती नगर, क्वार्सी, मेडिकल रोड, सारसौल, मथुरा रोड आदि बिजली घरों में  बिजली आपूर्ति को बंद किया गया। शाम को कुछ बिजली घरों में बिजली आपूर्ति को शुरू किया गया। लाइनों पर पेट्रोलिंग का काम जारी है। देहात  में भी यही स्थिति रही।


बारिश के आने नगर निगम के इंतजाम बौने
अलीगढ़। सुबह लगातार बारिश की स्थिति के चलते निर्देश दिए गए कि पंपिंग स्टेशनों को लगातार चालू रखा जाए। अधिकांश स्थानों पर बिजली की आपूर्ति ठप थी। इसके देखते हुए जेनरेटर पहुंचाए गए, लेकिन बारिश की रफ्तार और पंपिंग की क्षमता में बहुत अंतर था। बारिश की रफ्तार के आगे नगर निगम के इंतजाम बौने ही साबित हुए। दोपहर बाद चार बजे नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, संयुक्त नगर आयुक्त शिव पूजन यादव अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ पंपिंग की व्यवस्था देखने के लिए पहुंचे। नगर निगम का सारा जोर अब पंपिंग पर है। जिससे जलभराव पर जल्द से जल्द नियंत्रण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed