{"_id":"650342c412e731b3860596dc","slug":"life-in-filth-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी में जिंदगी: गली-गली कीचड़ और उनमें मक्खी-मच्छर, बरसों से लगा रहे गुहार, आश्वासन बहुतेरे, विकास जीरो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी में जिंदगी: गली-गली कीचड़ और उनमें मक्खी-मच्छर, बरसों से लगा रहे गुहार, आश्वासन बहुतेरे, विकास जीरो
Thu, 14 Sep 2023 10:58 PM IST
चमन शर्मा
अनमोल शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
अनमोल शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 14 Sep 2023 10:58 PM IST
सार
ग्रामीणों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों के दरवाजे तक गुहार लगाने के बावजूद बरसों बरस से नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव से सड़क इतनी खराब हो चुकी है कि पैदल निकलना तक मुश्किल हो रहा है। बेहद सावधानी से निकलना पड़ रहा है नहीं तो कीचड़ में गिरना और कपड़े खराब होना तय है। बारिश के दिनों में गंदा पानी घरों में भर जाता है।
विज्ञापन
प्रशासन जनप्रतिनिधियों के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ में गोंडा ब्लॉक क्षेत्र का गांव है बासफतेली, जिसक जनजीवन बदहाली से भरा है। गली-गली जलभराव और कीचड़ है और उनमें मक्खी-मच्छरों की भरमार है। हर तरफ गंदगी पसरी हुई है। बरसों बरस से यहां के निवासी इससे निजात पाने की गुहार लगाते आ रहे हैं लेकिन आश्वासनों के सिवा आज तक इस गांव को कुछ नहीं मिला। चौतरफा फैली इस गंदगी से ग्रामीणों में बीमारियों का खतरा भी हर समय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की उपेक्षा से परेशान होकर बृहस्पतिवार को गांव के निवासियों ने प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराजगी भी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों के दरवाजे तक गुहार लगाने के बावजूद बरसों बरस से नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव से सड़क इतनी खराब हो चुकी है कि पैदल निकलना तक मुश्किल हो रहा है। बेहद सावधानी से निकलना पड़ रहा है नहीं तो कीचड़ में गिरना और कपड़े खराब होना तय है।
विज्ञापन
बारिश के दिनों में गंदा पानी घरों में भर जाता है। लोगों को सही सलामत अपने घर तक पहुंचने के लिए पूरे गांव का चक्कर काटना पड़ रहा है। गांव के मुख्य रास्ते पर एकत्र गंदे पानी से बदबू आ रही है।पथवारी मंदिर जाने के लिए कीचड़ से होकर निकलना पड़ रहा है।
आपसी विवाद से नहीं हो पा रहा समाधान : विधायक
इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी का कहना है कि गांव के निवासियों के बीच आपस में विवाद है। इस विवाद की वजह से जलभराव की इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। फिर से अधिकारियों से बात करके बासफतेली की इस समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।