फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Life imprisonment for raping a girl

जागरण में देवी बनी कन्या से दुष्कर्म में उम्रकैद

Tue, 30 Aug 2022 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for raping a girl
घर में देवी जागरण के दौरान देवी स्वरूप बनी कन्या संग सजाने के दौरान हुई दुष्कर्म की वारदात में अदालत ने फैसला सुना दिया है। एडीजे विशेष पॉक्सो प्रथम ओमवीर की अदालत से दोषी देवी जागरण कलाकार युवक को उम्रकैद व जुर्माने से दंडित किया है। खास बात है कि दोषी को दुष्कर्म व कुकर्म दोनों आरोपों में उम्रकैद से दंडित किया गया है। चार वर्ष पुराने इस प्रकरण में मिशन शक्ति अभियान के तहत फैसला सुनाया गया है।
विज्ञापन

अभियोजन अधिवक्ता एडीजीसी संजय शर्मा व लव बंसल के अलावा पीड़ित के अधिवक्ता प्रवीन वार्ष्णेय ने बताया कि घटना 21/22 अप्रैल 2018 की रात की है। महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल इलाके में शहर का एक परिवार रिश्तेदारी में देवी जागरण में शामिल होने आया था। यहां इस परिवार की 11 वर्षीय बच्ची को देवी स्वरूप में सजाना तय किया गया। इसी दौरान देवी जागरण मंडली का एक कलाकार उसे सजाने के लिए पड़ोसी के घर में बने ड्रेसिंग रूम में ले गया। जहां पहले उसे सजाया गया और फिर जब वह कपड़े बदलने बाथरूम में गई तो पीछे से युवक घुस गया और डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म व कुकर्म को अंजाम दिया। उस समय किशोरी ने किसी को कुछ नहीं बताया। अगले दिन सुबह उसे परेशानी हुई तो उसने अपनी मां को वाकया बताया। तब मामले में थाने में जाकर आरोपी शिवम उर्फ शुभम निवासी गली नंबर 1 पला सासनी गेट पर मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

न्यायालय में सत्र परीक्षण के दौरान वादी पिता, मां, पीड़ित, देवीजागरण आयोजक रिश्तेदार, विवेचक, मुकदमा लेखक, डॉक्टर सहित कुल सात साक्षी पेश किए गए। किशोरी ने अपने बयानों में दोषी के खिलाफ गवाही दी। इस आधार पर अदालत ने उसे पॉक्सो के साथ-साथ दुष्कर्म व कुकर्म का दोषी करार दे दोनों में उम्रकैद व 52 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है। इस मामले में पीड़ित को जुर्माना राशि पूरी भुगतान करने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed