{"_id":"609d85888ebc3ea7057cacd6","slug":"lets-see-moon-and-say-eid-mubarak-city-office-news-ali263056053","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद का दीदार करके बोले- ईद मुबारक हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांद का दीदार करके बोले- ईद मुबारक हो
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम को चांद का दीदार करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। शुक्रवार को ईद की नमाज घरों व मस्जिदों में कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत पढ़ी जाएगी। इसके लिए बाकायदा शहर मुफ्ती ने लोगों से अपील की है। वहीं, शाम को चांद दिखते ही सोशल मीडिया पर ईद की मुबारकबाद देने का दौर शुरू हो गया। सभी धर्मों के लोगों ने ईद की मुबारकबाद दी।
30 रोजे मुकम्मल करने के बाद रोजेदार अपने-अपने घर की छत व बॉलकनी पर चांद को देखने आ गए। चांद देखने के बाद लोगों ने ईद की मुबारकबाद दी। शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद ने लोगों से कहा कि वह ईद की नमाज घर पर पढ़ें। उन्होंने कहा कि हाथ मिलाने व गले से मिलने से परहेज करना चाहिए। दूर से ही उन्हें ईद की मुबारकबाद दें।
बाजार गुलजार, खरीदारों की उमड़ी भीड़
अलीगढ़। ऊपरकोट, मेडिकल कॉलेज रोड, दोदपुर सहित मुस्लिम इलाकों में ईद को लेकर बाजार गुलजार रहा। खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। सिवईं, मेवे की दुकानों पर भीड़ रही, जबकि कुर्ता-पायजामा की भी जमकर बिक्त्रस्ी हुई। दुकानदार शारिक कुरैशी ने बताया कि कुर्ता-पायजामा की अच्छी-खासी बिक्त्रस्ी हुई है।
विज्ञापन
ईद की शुभकामनाएं
ईद का त्योहार सादगी से मनाएं। कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत घर व मोहल्ले की मस्जिदों में लोग नमाज पढ़ें। गले मिलने व हाथ मिलाने से परहेज करें। - मोहम्मद खालिद हमीद, शहर मुफ्ती
कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करके ईद मनाने की अपील करता हूं। इस साल त्योहार को मनाने में उत्साह व खुशी कम होगी। दूर से ही ईद की मुबारकबाद दें। - प्रो. तारिक मंसूर, कुलपति एएमयू
ईद का पर्व हमें मोहब्बत, एकता और भाईचारे का संदेश देता है। ईद पर मुस्लिम समाज को तमाम खुशियां अल्लाह अता फरमाए। घर पर ही नमाज पढें। - गौरव दयाल, मंडलायुक्त
ईद की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। कोरोना महामारी के चलते लोगों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करना चाहिए। एहतियात बरतें। - दीपक कुमार, डीआईजी
ईद का त्योहार खुशी और मेल-मिलाप का संदेश लेकर आता है। आंशिक लॉकडाउन व शारीरिक दूरी का पालन करके लोग घर पर ही नमाज पढ़ें। - चंद्रभूषण सिंह, डीएम
ईद पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। कोविड प्रोटोकाल के तहत लोगों को अपने फर्ज का अंजाम देना चाहिए। ईद की खुशियां मनाएं। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी
ईद के मुबारक मौके पर लोग अपनी खुशियों को जरूरतमंदों से साझा करें। कोविड-19 के संक्त्रस्मण की रोकथाम के लिए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। - अंकित खंडेलवाल, सीडीओ
ईद की दिली मुबारकबाद पेश करता हूं। ईद का त्योहार सादगी से मनाएं, जो कोविड प्रोटोकाल है, उसका पालन होना चा?हिए, ताकि ईद की खुशी बरकरार रहे। - मोहम्मद फुरकान, मेयर
अब्दुल्ला शेरवानी का परिवार नहीं मनाएगा ईद
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह का निधन व कोरोना महामारी के चलते रालोद के पूर्व प्रदेश महासचिव अब्दुल्ला शेरवानी ने कहा कि स्वयं व उनका पूरा परिवार इस बार ईद नहीं मनाएगा। उन्होंने कहा कि चौधरी अजित सिंह उन्हें बहुत स्नेह करते थे। अब्दुल्ला ने कहा कि वह ईद की नमाज घर पर अदा करके किसी से नहीं मिलेंगे और सबकी सलामती के लिए दुआ करवाएंगे।