फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Less number of papers in LLB third semester, exam postponed

इम्तिहान में विवि फेल: एलएलबी तृतीय सेमेस्टर में कम निकले पेपर, परीक्षा स्थगित, जल्द तय की जाएगी दूसरी तिथि

Thu, 06 Feb 2025 10:19 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 06 Feb 2025 10:19 AM IST
सार

परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी अपने-अपने कक्ष में पहुंच गए। कक्ष में मौजूद परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र वितरित किए जाने लगे, तभी नोडल केंद्रों पर रेगुलर परीक्षार्थियों की संख्या के सापेक्ष सीलबंद पैकेट में “भारतीय साक्ष्य अधिनियम” विषय के प्रश्न पत्र कम निकले।

विज्ञापन
Less number of papers in LLB third semester, exam postponed
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) की लापरवाही ने एलएलबी के 1200 विद्यार्थियों की तैयारियों पर पानी फेर दिया। 5 फरवरी को करीब पौने ग्यारह बजे जब छात्रों को प्रश्नपत्र वितरित किया जा रहा था तब अचानक पता चला कि पेपर कम पड़ गए हैं। सभी केंद्रों से जब सूचना पहुंची तो परीक्षा नियंत्रक ने तत्काल एलएलबी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा को स्थगित कर दिया। परीक्षा स्थगित होने के बाद परीक्षार्थियों ने हंगामा किया। छात्रों का कहना था कि वह पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे लेकिन अब परीक्षा कराई ही नहीं जा रही है।

विज्ञापन


5 फरवरी को एलएलबी तृतीय सेमेस्टर की रेगुलर और पूर्व परीक्षार्थियों की दूसरी पाली की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे थी। इनमें रेगुलर के करीब 1200 और पूर्व परीक्षार्थियों की संख्या करीब 300 है। यह परीक्षा हाथरस, कासगंज, एटा और अलीगढ़ में बने परीक्षा केंद्रों पर कराई जा रही थी। परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी अपने-अपने कक्ष में पहुंच गए। कक्ष में मौजूद परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र वितरित किए जाने लगे, तभी नोडल केंद्रों पर रेगुलर परीक्षार्थियों की संख्या के सापेक्ष सीलबंद पैकेट में “भारतीय साक्ष्य अधिनियम” विषय के प्रश्न पत्र कम निकले।
विज्ञापन


शहर के डीएस कॉलेज में 324 और एसवी कॉलेज में 170 परीक्षार्थी थे, लेकिन उनके लिए “भारतीय साक्ष्य अधिनियम” विषय के पेपर बहुत कम पहुंचे। अन्य केंद्रों पर भी यही स्थिति रही। जब विद्यार्थियों को पेपर नहीं मिला तो उन्होंने क्लासरूम में ही हंगामा शुरू कर दिया। इस पर नोडल परीक्षा केंद्र प्रभारियों ने विवि के अधिकारियों से बात की, जिस पर उन्होंने रेगुलर परीक्षार्थियों की परीक्षा स्थगित करने का आदेश दे दिया। हालांकि, पूर्व परीक्षार्थियों की “इंडियन एविडेंस एक्ट” शीर्षक पेपर की परीक्षा करा दी गई। विश्वविद्यालय में हाथरस, कासगंज, एटा और अलीगढ़ में रेगुलर परीक्षार्थियों की संख्या करीब 1200 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेगुलर विद्यार्थियों के लिए प्रश्न पत्र कम छपकर आए थे, जबकि पूर्व परीक्षार्थियों की परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र ज्यादा छप गए थे। मॉडरेशन के दौरान त्रुटिवश से टाइटल पेपर अदल-बदल गए थे। इसलिए पेपर “इंडियन एविडेंस एक्ट” ज्यादा और “भारतीय साक्ष्य अधिनियम” कम छप गए। हालांकि, दो-चार दिन में स्थगित परीक्षा होने की तिथि घोषित कर दी जाएगी।-अजय कृष्ण यादव, परीक्षा नियंत्रक, आरएमपीएसयू, अलीगढ़


इस पेपर की थी परीक्षा

  • अनुत्तीर्ण और पुनर्परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को “इंडियन एविडेंस एक्ट” पेपर की परीक्षा देनी थी।
  • रेगुलर परीक्षार्थियों को “भारतीय साक्ष्य अधिनियम” पेपर की परीक्षा देनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed