फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lentr construction of houses fell , one killed

निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा, एक की मौत

Sun, 03 Apr 2016 01:55 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Sun, 03 Apr 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
 गांव जरारा में निर्माणाधीन मकान के मुख्य द्वार का लेंटर गिरने से हादसा हो गया। जिसमें राजमिस्त्री की मौत हो गई, वहीं एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को अलीगढ़ अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

बता दें कि जरारा निवासी जगवीर शर्मा पुत्र हरप्रसाद के नवनिर्मित मकान में बनवारी पुत्र कालीचरन निवासी जरारा तथा मजदूर संतोष पुत्र लालाराम निवासी पीपल गांव काम कर रहे थे। शुक्रवार को वह मकान के मुख्य द्वार के ऊपर बने लेंटर की सपोर्ट हटा रहे थे। तभी लेंटर भरभरा कर उनके ऊपर गिर गया।
विज्ञापन

जिससे दोनों ही गभीर रुप से घायल हो गये। मकान स्वामी व ग्रामीण दोनों घायलों को अलीगढ़ अस्पताल में ले गये। जहां उपचार के दौरान तीस वर्षीय बनवारी ने दम तोड़ दिया। वहीं संतोष का इलाज चल रहा है। कार्यवाहक थाना प्रभारी देशवीर सिंह का कहना है कि मामले में किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed