फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lekhpal suspended during Sampoorna Samadhan Divas

Aligarh News: सम्पूर्ण समाधान दिवस में उगाही करने वाला लेखपाल निलंबित, 35 में से पांच शिकायतों का निस्तारण

Sat, 21 Jan 2023 05:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 21 Jan 2023 05:00 PM IST
सार

खैर में सम्पूर्ण समाधान दिवस में यूपी राज्यमंत्री अनूप प्रधान ने मेडबन्दी के एवज में धन उगाही की शिकायत पर लेखपाल सनी के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये। डीएम ने लेखपाल सनी को मेड़बन्दी के एवज में किसान से 5000 की उगाही के आरोप में निलंबित करने के एसडीएम के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Lekhpal suspended during Sampoorna Samadhan Divas
खैर में सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ की खैर तहसील में यूपी के राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें 35 शिकायतों में से केवल पांच शिकायतों का मौके पर निराकरण हुआ। मेडबनदी के एवज में धन उगाही करने वाले लेखपाल को निलंबित कर दिया गया। 

विज्ञापन


यूपी सहकारी विकास बैंक लिमिटेड ने ऋण मेले का आयोजन कर तीन लाभार्थियों को 4.50 लाख का ऋण प्रदान कर लाभान्वित किया गया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 10 नवजात बालिकाओं को हैल्थकिट प्रदान कर भ्रूण हत्या, लिंग भेद एवं प्रसव पूर्व लिंग जांच न कराये जाने के प्रति शपथ दिलाई गयी।
विज्ञापन


राजस्व राज्यमंत्री ने मेडबन्दी के एवज में धन उगाही की शिकायत पर लेखपाल सनी के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये। भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए पलसेड़ा एवं बसेरा हलका क्षेत्र के लेखपाल सनी को मेड़बन्दी के एवज में किसान से 5000 की उगाही के आरोप में निलंबित करने के एसडीएम के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौमत निवासी गजे सिंह ने प्रार्थना पत्र दिया कि उसने 2020 में धारा 24 में मेड़बन्दी के लिए 1000 की फीस जमा की थी। 2023 में समाधान दिवस में गैजे सिंह ने पुनः मेड़बन्दी के लिए आग्रह किया। डीएम ने एसडीएम से प्रतिक्रिया करते हुए पूछा की किसका इंतजार कर रहे हैं,  क्या बेटा आवेदन करेगा, तब मेड़बन्दी कराएंगे। डीएम ने पत्रवलियों को निकलवाकर मामले को देखा। पत्रावली में पाया गया कि 2 वर्ष से मेड़बन्दी का मुकदमा चल रहा है। उन्होंने कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए सबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

मेडबन्दी का एक छह माह पुराना मामला प्रकाश में आया। हामिदपुर निवासी मानसिंह ने निजी भूमि पर दबंगों द्वारा कब्जा किये जाने की शिकायत दर्ज कराई गयी। शिवाला कला के बृजमोहन ने बताया कि दबंगों द्वारा उसका उत्पीड़न कर अवैध कब्जा किया गया है, उसे हटवाया जाए। गौमत निवासी महेश ने 11 हजार की विद्युत लाइन को हटाने के लिये डीएम ने प्रार्थी के स्वयं के खर्चे पर विद्युत विभाग को विचार करने के निर्देश दिये। ब्लॉक टप्पल के ग्राम छज्जूपुर के जमुना शर्मा ने ग्राम समाज की भूमि को खाली कराने के लिये प्रार्थना पत्र दिया। 


सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसएसपी कलानिधि नैथानी, सीडीओ अंकित खण्डेलवाल, एडीएम प्रशासन डीपी पाल, एसडीएम खैर संजीव ओझा, एसपी ग्रामीण पलाश बंसल, पीडी भाल चन्द्र त्रिपाठी, सीएमओ डॉ नीरज त्यागी, डीएफओ दिवाकर वशिष्ठ, सीओ आरके सिसौदिया, तहसीलदार गोपाल कृष्ण, नायब तहसीलदार तान्या शर्मा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed