फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lekhpal and beat constable will solve the problems of the victims

लेखपाल और बीट सिपाही करेंगे पीड़ितों की समस्याओं का निस्तारण

Sun, 25 Jul 2021 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal and beat constable will solve the problems of the victims
थाना क्वार्सी में समाधान दिवस में शिकायत सुनते जिलाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
जन शिकायतों का निस्तारण करने के लिए शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। मंडलायुक्त गौरव दयाल, डीआईजी दीपक कुमार, डीएम चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी ने थाना समाधान दिवस के तहत क्वार्सी और सिविल लाइंस थाने पहुंचकर जनता की समस्याओं को सुना। निर्देश दिए कि पुलिस का महत्वपूर्ण कर्मचारी बीट सिपाही होता है और प्रशासन का महत्वपूर्ण कर्मचारी लेखपाल होता है। यह दोनों जनता के बीच रहते हुए क्षेत्रवार धरातल पर काम करते हैं। इनको समन्वय बनाकर कार्य करना चाहिए, जिससे समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो सकेगा। भूमि पर बार-बार कब्जा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

भूमि विवाद एवं उत्पीड़न से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आयोजित थाना समाधान दिवस पर डीएम और एसएसपी ने थाना क्वार्सी एवं थाना सिविल लाइन पहुंचकर जन समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। मंडलायुक्त गौरव दयाल एवं डीआईजी दीपक कुमार द्वारा थाना क्वार्सी एवं थाना सिविल लाइन पहुंचकर थाना समाधान दिवस का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी विशेषकर बीट सिपाही राजस्व टीम से समन्वय स्थापित कर गुणवत्ता परक निस्तारण सुनिश्चित करें। डीआईजी ने निर्देश दिए कि शिकायतों का निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed