{"_id":"5de6c0398ebc3e54cf09d42c","slug":"lekhpal-admitted-infront-of-police-i-take-bribery-iglass-news-ali2204786171","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरी महफिल में एडीएम से बोला लेखपाल- हां, मैंने ली है रिश्वत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरी महफिल में एडीएम से बोला लेखपाल- हां, मैंने ली है रिश्वत
Wed, 04 Dec 2019 02:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक लेखपाल ने वरासत दर्ज करने के नाम पर 1600 रुपये ले लिए लेकिन वरासत दर्ज नहीं की। 2000 हजार रुपये की मांग और शुरू कर दी। परेशान होकर पीड़ित ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की।
विज्ञापन
एडीएम ने लेखपाल को बुलाकर पूछा तो सार्वजनिक रूप से लेखपाल ने स्वीकार किया- हां, वरासत दर्ज करने के नाम पर रुपये लिए हैं। इस स्वीकारोक्ति पर एडीएम कृष्णलाल तिवारी के आदेश पर एसडीएम अंजनी कुमार सिंह ने तत्काल ही लेखपाल को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में गांव रुस्तमपुर गौतना निवासी खजान सिंह ने एडीएम कृष्णलाल तिवारी को बताया कि उनके अविवाहित भाई प्रेमपाल की वर्ष 2018 में मौत हो गई थी। भाई के हिस्से की जमीन वरासत में अपने नाम दर्ज करने के लिए हल्का लेखपाल से संपर्क किया तो लेखपाल सिपाही राम यादव ने 1600 रुपये रिश्वत के रूप में लिए लेकिन वरासत दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि लेखपाल अब 2000 हजार रुपये और मांग रहा है। इस पर एडीएम ने लेखपाल को बुलाकर आरोप के बारे में सच-सच बताने के लिए कहा तो लेखपाल ने रिश्वत लेने की बात स्वीकार ली। हालांकि कितनी रिश्वत ली, यह नहीं बताया। एसडीएम के अनुसार यह पूछने पर कि रुपये लेने के बावजूद वरासत दर्ज क्यों नहीं की?
लेखपाल सिपाही राम यादव ने कहा कि आवेदक ने मृत्यु प्रमाण पत्र समेत अन्य आवश्यक कागजात मुहैया नहीं कराए थे। देर शाम लेखपाल संगठन के पदाधिकारी एसडीएम से मिले। लेखपाल सिपाही राम यादव को माफ करने की मांग की।
छुट्टा गोवंश से निजात दिलाने की मांग
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान गांव मई, कजरौठ, बेलौठ के निवासियों ने निराश्रित गोवंश की समस्या उठाते हुए समाधान की मांग की। एडीएम ने इस पर नाराजगी जताते हुए उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एके पांडे को समस्या समाधान के निर्देश दिए। एसडीएम अंजनी कुमार सिंह ने शिकायतों के निस्तारण के साथ वादी व गवाहों का हस्ताक्षर भी कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसपी ग्रामीण अतुल शर्मा, नायब तहसीलदार प्रवेश कुमार, एसडीओ विद्युत अजीत सिंह, एबीएसए अखिलेश प्रताप सिंह व सीडीपीओ मीना शर्मा मौजूद रहे।