फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Legislative council committee will review today

विधान परिषद समिति आज करेगी समीक्षा

Sun, 27 Dec 2020 12:08 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 27 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
उप्र विधान परिषद की समिति रविवार को अलीगढ़ मंडल में मिलावटी खाद्य पदार्थों व नकली दवाओं के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा करेगी। कलक्ट्रेट में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी। इसके बाद समिति यहां से मथुरा के लिए रवाना होगी। 30 दिसंबर तक समीक्षा के बाद समिति अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। 
विज्ञापन



एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने बताया कि विधान परिषद समिति पीलीभीत से चलकर अलीगढ़ पहुंचेगी। यहां दोपहर एक बजे से कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक होगी। इसके बाद साढ़े तीन बजे मथुरा के लिए रवाना हो जाएगी। बैठक में 2018-19 से अब तक वर्षवार दूध से निर्मित खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए क्या कार्रवाई की गई है, 2018-19 से अब तक कितने मेडिकल स्टोर से औषधि का नमूना लिया गया है, रेस्टोरेंट व ठेलों पर कचौड़ी, समोसा, भटूरे में प्रयोग होने वाले खाद्य तेल के बार-बार प्रयोग होने से रोकने के लिए क्या कार्य योजना बनाई गई है, 2018-19 से अब तक सब्जी व पशुओं में प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन लगाने के कितने मामले मिले हैं, पान-मसाला, गुटखा में मिलावट रोकने के लिए क्या कार्रवाई की गई. टॉप-10 छापे आदि बिंदुओं पर समीक्षा होगी।  ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed