{"_id":"5c0c2073bdec2241754a3206","slug":"leather-and-bone-warehouse-raided-three-detained","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमड़ा व हड्डी गोदाम पर छापा, तीन हिरासत में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमड़ा व हड्डी गोदाम पर छापा, तीन हिरासत में
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
विकास की आस जगाते घर-घर घूम रहे राजीव
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन एवं नगर निगम की टीम ने शनिवार को महानगर के घनी आबादी वाले देहली गेट एवं कोतवाली क्षेत्र में हड्डी एवं चमड़ा गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान हड्डी गोदाम से करीब 1500 क्ंिवटल पशुओं की हड्डी, पेट, सींग समेत अन्य आइटम मिले। जबकि चमड़ा का गोदाम पर करीब डेढ़ से दो क्विंटल चमड़ा बरामद हुआ। मौके से हड्डी गोदाम स्वामी समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।
जबकि दूसरा गोदाम स्वामी फरार हो गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। दोनों गोदाम स्वामियों समेत आधा दर्जन सहयोगियों के खिलाफ थाना दिल्ली गेट एवं कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
नगर निगम की टीम ने कई हड्डी गोदामों केे लाइसेंस रद्द किये हैं। फिर भी लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग अवैध तरीके से पशु अवशेषों का काम कर रहे हैं। इससे वातावरण लगातार प्रदूषित हो रहा है। इस मामले में विधायक बरौली ठा. दलवीर सिंह ने भी डीएम को पत्र लिखा था। एडीएम सिटी एसबी सिंह एवं सिटी मजिस्ट्रेट नलिनी कांत सिंह के नेतृत्व में नगर निगम, पशुपालन समेत अन्य विभागों की टीम ने शनिवार को थाना देहली गेट स्थित चरख बालान में जुगेंद्र पुत्र जौहरी के गोदाम पर छापा मारा।
विज्ञापन
इस दौरान वहां करीब 1500 क्ंिवटल पशु अवशेष पाए गए। इनमें 3000 पशु मुंड, 20 क्ंिवटल भैंस के सींग, दो क्विंटल पेट के आइटम, ग्राइंडिंग मशीन एवं अन्य सामान शामिल था। टीम ने कोतवाली क्षेत्र में मकदूम नगर में यासीन के गोदाम पर छापा मारकर सूख रही पशुओं की करीब डेढ़-दो क्विंटल खाल बरामद किये हैं।
दोनों गोदामों को सील कर दिया गया है। एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि दोनों ही मामलों में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। दोनों गोदाम सील करते हुए हड्डी गोदाम स्वामी जुगेंद्र एवं उसके दो अन्य सहयोगियों को हिरासत में ले लिया गया है।