{"_id":"68e003fb34736b9d02033403","slug":"learning-driving-license-made-at-aligarh-amar-ujala-office-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"DL: एक और मौका, 6 अक्तूबर को अमर उजाला कार्यालय पर छात्राएं-महिलाएं बनवाएं ड्राइविंग लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DL: एक और मौका, 6 अक्तूबर को अमर उजाला कार्यालय पर छात्राएं-महिलाएं बनवाएं ड्राइविंग लाइसेंस
Fri, 03 Oct 2025 10:42 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 03 Oct 2025 10:42 PM IST
सार
अमर उजाला के ताला नगरी कार्यालय पर 6 अक्तूबर को 10 बजे से दोपहर दो बजे तक लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए शिविर लगेगा। आवेदक को मूल आधार कार्ड के साथ ही उसकी छायाप्रति और दो पासपोर्ट साइज के फोटो लाना अनिवार्य हैं। इसके अलावा आधार कार्ड के साथ जो मोबाइल नंबर पंजीकृत है, उसे भी ओटीपी नंबर पाने के लिए साथ में लाना होगा।
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छात्राओं और महिलाओं के लिए लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का एक बार फिर शानदार अवसर अमर उजाला उपलब्ध करा रहा है। अगर आपकी उम्र 18 साल या उससे अधिक है और अभी तक लर्निंग लाइसेंस नहीं बना है तो आप 6 अक्तूबर को अलीगढ़ के तालानगरी स्थित अमर उजाला कार्यालय में आकर अपना पंजीकरण करा सकती हैं।
विज्ञापन
यहां सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक शिविर लगेगा। इसके लिए आवेदक को मूल आधार कार्ड के साथ ही उसकी छायाप्रति और दो पासपोर्ट साइज के फोटो लाना अनिवार्य हैं। इसके अलावा आधार कार्ड के साथ जो मोबाइल नंबर पंजीकृत है, उसे भी ओटीपी नंबर पाने के लिए साथ में लाना होगा। लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सरकारी फीस 350 रुपये है और इस फीस को मौके पर ही आवेदक को जमा करना होगा। शिविर में केवल छात्राओं व महिलाओं के ही लर्निंग लाइसेंस बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
यह है आवेदन करने की प्रक्रिया
आरटीओ प्रशासन दीपक शाह ने बताया कि लर्निंग लाइसेंस बनाने के बाद स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया जाता है। स्थायी लाइसेंस के लिए लर्निंग लाइसेंस बनने के एक महीने के बाद और छह महीने की अवधि पूरी होने से पहले ही आवेदन करना होता है। इस दौरान आवेदक को आरटीओ कार्यालय में आकर स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद ही डीएल जारी होगा।
विज्ञापन