Aligarh: नलकूप की पाइपलाइन में लीकेज, बर्बाद हो रहा रोजाना हजारों लीटर पानी, तीन हजार लोग परेशान
अलीगढ़ पुनर्गठन पेयजल योजना के तहत जल निगम द्वारा धोबीघाट बादाम नगर में 1000 किलोलीटर क्षमता का भूमिगत जलाशय और टंकी का निर्माण कराया गया। जलाशय को क्षेत्र से जोड़ने वाली लगभग सभी पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। जिससे पानी घरों में न पहुंचकर सड़कों पर बहता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ शहर के बादाम नगर में बने लाखों रुपये के नलकूप की पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण हजारों लीटर पानी रोजाना बर्बाद हो रहा है। दूसरी ओर इसी इलाके के तीन हजार से ज्यादा से लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। लीकेज से बहने वाले पानी से पूरा नलकूप परिसर डूब जाता है, सड़कों पर जलभराव हो जाता है। पार्षद की शिकायतों के बावजूद नगर निगम और जल निगम कोई समाधान नहीं कर रहा है, जिससे लोगों में काफी गुस्सा है।
वार्ड संख्या-85 हमदर्द नगर के मोहल्ले बादाम नगर में पेयजल की बड़ी समस्या है। अलीगढ़ पुनर्गठन पेयजल योजना के तहत जल निगम द्वारा धोबीघाट बादाम नगर में 1000 किलोलीटर क्षमता का भूमिगत जलाशय और टंकी का निर्माण कराया गया। जलाशय को क्षेत्र से जोड़ने वाली लगभग सभी पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। जिससे पानी घरों में न पहुंचकर सड़कों पर बहता है।
बादाम नगर क्षेत्र महीनों से पेयजल संकट से जूझ रहा है। नगर निगम व जलकल विभाग ने अभी तक काम शुरू नहीं किया है।-सुंबुल
विज्ञापन विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पाइपलाइन के कारण पानी की आपूर्ति अनियमित हो गई है। सैकड़ों परिवार इस समस्या से जूझ रहे हैं, बहुत परेशानी है।-तारिक हुसैन
नगर निगम और जल निगम में कई बार शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। लापरवाही से स्थिति बिगड़ती जा रही है।-मो. आसिफ
पीने का पानी नहीं मिल रहा। सड़कों पर जलभराव से मच्छर हैं। महिलाओं और बच्चों को पानी लाने के लिए भटकना पड़ रहा है।-मो. गुलफाम, पूर्व पार्षद
नगर निगम और जल निगम के टालमटोल रवैये से स्थिति खराब हुई है। जिससे समस्या लगातार बनी हुई है।-नसरीन बेगम, पार्षद वार्ड नंबर 85
बादाम नगर में नलकूप की क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों को ठीक कराया जाएगा। स्थायी ऑपरेटर भी तैनात किया जाएगा।-पुष्पेंद्र कुमार, एई जलकल