{"_id":"6a121415cbf6f149eb0ffcc5","slug":"leakage-in-the-pipeline-dirty-water-reaching-homes-aligarh-news-c-2-gur1004-980919-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पाइप लाइन में लीकेज, घरों में पहुंच रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पाइप लाइन में लीकेज, घरों में पहुंच रहा गंदा पानी
Sun, 24 May 2026 02:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sun, 24 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
रसलगंज में खोदकर छोड़ी सड़क। संवाद
शहर के रसलगंज सराय रहमान के वार्ड नंबर-42 के लोग इन दिनों गंदगी और दूषित पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। इलाके में पाइपलाइन में लीकेज है। इस कारण गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा है।
लोगों का कहना है कि सुबह-शाम पेयजल की आपूर्ति कुछ समय के लिए ही होती है, लेकिन शुरुआत में पानी बेहद गंदा आता है। जब तक साफ पानी आता है, तब तक जलापूर्ति बंद हो जाती है। इससे लोगों को पीने और घरेलू कामों के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
धोबी वाली गली में तीन महीने पहले पानी की पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी। इसके बाद से न तो पानी की समस्या दूर हुई और न रास्ता सही कराया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सफाई नहीं हो रही, जिससे नाले-नालियां कूड़े से अटे रहते है और बदबू के कारण लोगों का रहना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि सफाई कर्मचारी कभी-कभार आते भी हैं तो सिर्फ मुख्य रास्तों तक ही सफाई करके चले जाते है। अंदरूनी गलियों में कूड़ा लंबे समय तक जमा रहता है।
-वसीम
इलाके में नियमित सफाई व्यवस्था नहीं होने से गंदगी फैल रही है। सड़कों पर पड़े कूड़े से बदबू उठती रहती है और दूषित पानी के कारण बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
- मोहम्मद जुनैद
वार्ड में पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी हुआ, लेकिन खोदाई के बाद सड़क को यू ही छोड़ दिया गया है। इस कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
-हिना सैफी, पार्षद
जहां-जहां शिकायतें मिल रही हैं, वहां टीम भेजकर सफाई कराई जा रही है। काम चल रहा है। दूषित जलापूर्ति की समस्या का जल्द समाधान हो जाएगा। -रामानंद त्यागी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी