{"_id":"61673f11b92b86278c5d8e95","slug":"laying-the-foundation-stone-cc-road-of-parshuram-temple-city-office-news-ali2756745108","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः भगवान परशुराम मंदिर की सीसी रोड का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः भगवान परशुराम मंदिर की सीसी रोड का शिलान्यास
विज्ञापन
परशुराम मंदिर परिसर के बाहर सीसी रोड का किया शिलान्यास।
- फोटो : CITY OFFICE
आगरा मथुरा रोड स्थित पांच बीघा क्षेत्र में निर्माणाधीन भगवान परशुराम मंदिर परिसर के बाहर 140 मीटर सीसी रोड का शिलान्यास महा मंडलेश्वर स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज, कोल विधायक अनिल पाराशर, भाजपा ब्रज क्षेत्र क्षेत्रीय मंत्री एवं अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य अनीता जैन, भाजपा जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा, भगवान परशुराम सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष पीसी शर्मा एवं ट्रस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार गौड़ ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज ने कहा कि यह मंदिर विश्व का ऐतिहासिक मंदिर होगा। इसकी स्थापना से हजारों लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि यह मेरे, मेरे परिवार एवं भाजपा का सौभाग्य है कि विधायक निधि से सीसी रोड का निर्माण हो रहा है। उन्होंने मंदिर के लिए विधायक निधि से चार सोलर लाइट देने की घोषणा की। भाजपा ब्रज क्षेत्र क्षेत्रीय मंत्री एवं अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य अनीता जैन ने भी अपने स्तर से केंद्र व राज्य सरकार एवं सर्वसमाज से मंदिर निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग कराने का संकल्प लिया। भाजपा जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा ने पंद्रह दिन के अंदर 11 लाख का आर्थिक सहयोग मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट को देने का संकल्प लिया। भगवान परशुराम सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष पीसी शर्मा ने कोल विधायक अनिल पाराशर को मंदिर के लिए 140 मीटर सीसी रोड, 4 सोलर लाइट देने एवं पूर्व मंत्री व विधान परिषद सदस्य ठा. जयवीर सिंह द्वारा मंदिर परिसर में 50 मीटर सीसी रोड अपने स्तर से देने पर उन्हें धन्यवाद दिया। समाजसेवी दिनेश शर्मा ने मंदिर परिसर में मंदिर की क्षमता के अनुसार सबमर्सिबल लगवाने की घोषणा की।
इस मौके पर परशुराम सेवा संस्थान के प्रदेश महामंत्री प्रमेंद्र गौतम, भीष्म शर्मा, इं एसबी शर्मा, विनय शर्मा, डॉ एनके शर्मा, इं यतीश सारस्वत, भाजपा महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष दया शर्मा, डीडी शर्मा, दिनेश पंडित, सोनू वशिष्ठ, राजेश गौतम, डॉ मंजू गौड़, अनुराधा शर्मा, राहुल सिंह, अवध प्रकाश सिंह बघेल, नरेंद्र पचौरी, विनय अवस्थी, संजीव पाराशर, गिरीश पाराशर, यतीश पंडित, मुकेश शर्मा, संस्थान के युवा मंडल अध्यक्ष प्रतीक शर्मा, विष्णु पंडित, हेमंत दीक्षित, गोल्डी पंडित, प्रशांत लवानियां, मोहित गौड़, अश्वनी पंडित, धर्मेंद्र गुप्ता, दीपक वर्मा, पुष्पेंद्र बघेल, केके पंडित, जयदीप शर्मा, यतेंद्र शर्मा, आशीष शर्मा आदि उपस्थित थे।