Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lawyers will abstain from judicial work until their issues are resolved.

Aligarh News: समस्याओं के समाधान न होने तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे वकील

Tue, 17 Nov 2026 01:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Tue, 17 Nov 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Lawyers will abstain from judicial work until their issues are resolved.
समस्याओं का समाधान होने तक एसडीएम और तहसीलदार न्यायिक के कोर्ट का बहिष्कार जारी रहेगा। यह बात बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार वर्मा और सचिव श्याम सिंह ठेनुआं ने कही है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि एसडीएम प्रशासन व तहसीलदार न्यायिक के कोर्ट में लगभग बीस दिनों से भी अधिक समय से वकील न्यायिक कार्य नहीं कर रहे हैं। आरोप लगाया कि दोनों पीठासीन अधिकारियों द्वारा न्यायिक वादों में सुनवाई के दौरान विधिक प्रक्रिया का पालन नहीं किया जा रहा है। इससे वादकारियों के साथ न्याय नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत का अनुपालन करने के मनमानी की जा रही है। आदेश पारित करने के बाद विधिक रूप से आदेश के संबंध में रिवीजन अथवा अपील करने तक समय दिए बिना ही आदेश का अनुपालन कराकर मनमानी की जा रही है। ग्राम पंचायत की भूमि पर पार्टी बंदी के आधार पर लेखपालों द्वारा अवैध कब्जे संबंधी प्रकरणों में पीड़ित को साक्ष्य के लिए समय दिए बिना और नियत तारीख से पहले ही सीधे-सीधे स्थलीय निरीक्षण करने के लिए न्यायिक तहसीलदार पहुंचकर मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि संबंधी बंटवारे व कुर्रे की पत्रावलियों में बहस सुन ली जाती है और पत्रावलियों को आदेश में लगा दिया जाता है, आदेश नहीं हो पाते हैं। वादकारी आदेश की जानकारी के लिए कोर्ट में चक्कर लगाते रहते हैं।

एसडीएम द्वारा प्रकरणों की सुनवाई के लिए रोस्टर तैयार कर भेजा गया है किंतु समस्याओं के समाधान के लिए वकीलों के साथ बैठक नहीं की जा रही है। जब तक समस्याओं के समाधान को लेकर सहमति नहीं बनेगी तब तक दोनों पीठासीन अधिकारियों के कोर्ट में न्यायिक कार्य से वकील विरत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed