फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lawyers' strike continues; procession to be taken out today.

Aligarh News: अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी, आज निकालेंगे जुलूस

Mon, 29 Jun 2026 02:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Lawyers' strike continues; procession to be taken out today.
तहसील कोल में धरने पर बैठे अधिवक्ता। संवाद
ई-पंजीकरण व्यवस्था के निजीकरण और लाए गए नए प्रावधानों के विरोध में तहसील कोल के अधिवक्ता पिछले 24 दिनों से हड़ताल पर हैं। रविवार को अधिवक्ताओं ने धरना स्थल पर बैठक की। इसमें नए प्रवाधानों के खिलाफ रोष व्यक्त किया। इस दौरान सोमवार को जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन




तहसील राजस्व बार एसोसिएशन कोल के तत्वावधान में अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। महासचिव रामवीर सिंह बघेल ने बताया कि सोमवार को सुबह करीब 10:30 बजे तहसील कोल से एक जुलूस निकलेगा। अधिवक्ता धरना स्थल से एकत्रित होकर कठपुला और दीवानी कचहरी होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक जाएंगे। जहां वे मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन



बैठक में सभी अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया। इस अवसर पर यतेन्द्र चौधरी, दीपक शर्मा, अरविंद शर्मा, सुनील परिहार, स्टांप विक्रेता दयाशंकर खन्ना, मनोज कुमार भूख हड़ताल पर रहे। धरने पर उपाध्यक्ष चंद्रपाल शर्मा, चेतन शर्मा, संयुक्त सचिव सुनील सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed