{"_id":"60df72a56785483cc167da5d","slug":"large-plantation-will-be-done-in-the-district-on-the-election-pattern","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी पैटर्न पर होगा जिले में वृहद पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी पैटर्न पर होगा जिले में वृहद पौधरोपण
Sat, 03 Jul 2021 01:40 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Sat, 03 Jul 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
लहसुन की खेती (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Flickr
जिले में चार जुलाई को एक साथ होने वाला वृहद पौधरोपण कार्यक्रम चुनावी तर्ज पर होगा। इसका माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है। सुबह सात बजे से सायं पांच बजे तक चलने वाले कार्यक्रम के दौरान हर घंटे की रिपोर्ट ली जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने एवं पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सुपर जोनल, जोनल व सेक्टर प्रभारी तैनात किए गए हैं।
जिले में इस वित्तीय वर्ष में 36.62 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। जो गत वर्ष से 6 लाख 31 हजार अधिक है। शहरी क्षेत्रों के अलावा 12 विकास खंड के 887 ग्राम पंचायतों में सबकी योजना-सबका विकास के तहत पौधरोपण कराते हुए लक्ष्य की पूर्ति कराई जाएगी। प्रत्येक पौधे की जियो टैगिंग की व्यवस्था है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि चार जुलाई को आयोजित वृहद पौधरोपण कार्यक्रम चुनावी तर्ज पर होगा। इसमें पौधरोपण की हर घंटे की रिपोर्टिंग होगी।
इसके लिए तैयार किए गए माइक्रोप्लान के अनुसार ग्राम पंचायत व नगर निकाय स्तर पर जन सहभागिता से पौधरोपण होगा। जनपद स्तर पर पौध रोपण के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सेक्टर प्रभारी, जोेनल प्रभारी एवं सुपर जोनल प्रभारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन सभी की तैनाती विकास खंड वार की गई है। सभी को सुबह सात बजे अनिवार्य रूप से अपने अपने सेक्टर में नियमित भ्रमण करते हुए पौध रोपण की सूचना एकत्रित करनी होगी। सेक्टर प्रभारी ग्राम पंचायतवार सूचना संकलित कर हर घंटे में जोनल प्रभारी एवं संबंधित खंड विकास अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
जोनल प्रभारी हर घंटे में अपने सुपर जोनल एवं संबंधित खंड विकास अधिकारी को सूचना देंगे। सुपर जोनल अपने अपने विकास खंड की सूचना संबंधित खंड विकास अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय को हर घंटे हुए पौधरोपण की सूचना देंगे। सभी खंड विकास अधिकारियों को शनिवार आज सायं तक अपने-अपने विकास खंड में रोपे जाने वाले पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
पौध रोपण कार्यक्रम की विशेषताएं
1. स्मृति वन-ग्राम्य विकास विभाग द्वारा एक स्मृति वाटिका की स्थापना कराई जाएगी। स्मृति वाटिका में कोई भी व्यक्ति अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर या कोविड से पीड़ित हुए परिवार अपने परिजनों की याद में पौधरोपण कर सकेंगे।
2.भाईचारा पौधरोपण-अलीगढ़ जनपद से लगी हुई हरियाणा प्रांत की पलवल जनपद की सीमा पर खैर तहसील के अंतर्गत उंटवारा चारागाह की 6 हेक्टेयर सीमा में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश वन विभाग भाईचारा पौधरोपण स्थल की स्थापना की गई है।
3. महिलाओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधारोपण-महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक जनपद में महिलाओं को एकत्रित कर पौधरोपण किया जाएगा। कार्यक्रम में सांसद, विधायका अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्तियों समेत मंडलायुक्त, जिलाधिकारी एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।
4.औषधीय वाटिका-प्रत्येक जनपद में औषधीय वाटिका तैयार कर उसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले पौधे रोपित किए जाएंगे। प्रत्येक पौधे पर पौधे का नाम एवं वानस्पतिक नाम भी अंकित किया जाएगा।
5. हेरिटेज पौधरोपण-जनपद में पीपल, बरगद, पिलखन के पौधे हेरिटेज वृक्षों के रूप में चिह्नित किए गए हैं। वन विभाग द्वारा अधिकांश विभागीय पौधरोपण स्थलों में इन प्रजातियों के 2-5 पौधे रोपित किए जाएंगे।
6. विशिष्ट पौधरोपण-विशिष्ट पौधरोपण के तहत भूमाफिया के अतिक्रमण से मुक्त भूमि पर पौधरोपण किया जाएगा। जनपद में 72 हेक्टेयर क्षेत्रफल में मंजूपुर वन ब्लॉक, मुकंदपुर वन चेतना केंद्र पर जड़ी-बूटी वाटिका, अपर गंग नहर कासिमपुर मार्ग पर स्मृति वाटिका एवं औषधीय वाटिका में कासिमपुर प्लांट के सहयोग से 17500 पौधों का रोपण जापानी तकनीक द्वारा किया जाएगा।