फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Large hotels, restaurants, and marriage halls will handle the disposal of wet waste themselves.

Aligarh News: बड़े होटल, रेस्टोरेंट और मैरिज हॉल खुद करेंगे गीले कचरे का निस्तारण

Thu, 15 Jan 2026 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Large hotels, restaurants, and marriage halls will handle the disposal of wet waste themselves.
अलीगढ़। शहर के बड़े होटल, रेस्टोरेंट और मैरिज हॉल गीले कचरे का निस्तारण खुद करेंगे। नगर निगम इनसे निकलने वाले गीले कचरे को नहीं उठाएगा। नगर निगम ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम-2016 के तहत यह फैसला लेते हुए नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



शहर में कुल 125 होटल, रेस्टोरेंट और मैरिज हॉल बड़ी मात्रा में कचरा उत्पादित करने वाली सूची में दर्ज हैं। नगर निगम सिर्फ सूखा कचरा जैसे अखबार, पेपर, ग्लास, मेटल, प्लास्टिक, कपड़े, लेदर, लकड़ी आदि को निस्तारित करेगा।
विज्ञापन



इनमें से 25 होटलों को नोटिस जारी किया जा चुका है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम के उल्लंघन पर संचालकों पर कानूनी कार्रवाई के साथ जुर्माना लगेगा। 15 दिन के अंदर संचालकों को कचरा प्रबंधन व्यवस्था शुरू करनी होगी। अधिकारी इसका भौतिक सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करने की दिशा में यह कार्य किया जा रहा है। होटल, रेस्टोरेंट और मैरिज हॉल संचालकों को कचरा प्रबंधन व्यवस्था बनाने का आदेश दिया गया है।
-प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed