{"_id":"6477a350cb077e29fb094354","slug":"laptop-mobile-will-open-the-correct-secret-of-dakshas-death-aligarh-news-c-2-ali1009-131964-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: लैपटॉप-मोबाइल खोलेगा दक्ष की मौत का राज, कम नंबर को लेकर नहीं की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: लैपटॉप-मोबाइल खोलेगा दक्ष की मौत का राज, कम नंबर को लेकर नहीं की आत्महत्या
Thu, 01 Jun 2023 01:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:13 AM IST
सार
पुलिस परिवार से बातचीत के बाद इस नतीजे पर पहुंच रही है कि आत्महत्या कम नंबरों के चलते नहीं हुई, बल्कि वजह कुछ और है। इसे लेकर लैपटॉप-मोबाइल साइबर सेल को भेजा गया है। एक टीम को दोस्तों से पूछताछ व जानकारी करने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
मृतक दक्ष
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
महुआ खेड़ा क्षेत्र में ग्रीन पार्क अपार्टमेंट के सीए के बेटे दक्ष द्वारा आत्महत्या के मामले में पुलिस उसके मोबाइल-लैपटॉप से मौत का सही राज जानने की कोशिश में है। पुलिस परिवार से बातचीत के बाद इस नतीजे पर पहुंच रही है कि आत्महत्या कम नंबरों के चलते नहीं हुई, बल्कि वजह कुछ और है। इसे लेकर लैपटॉप-मोबाइल साइबर सेल को भेजा गया है। एक टीम को दोस्तों से पूछताछ व जानकारी करने के लिए लगाया गया है। इसके अलावा नए सिरे से क्राइम सीन की पड़ताल की भी तैयारी है।
विज्ञापन
सीए अमित निर्मल के 16 वर्ष के बेटे दक्ष ने सोमवार रात घर में उस समय आत्महत्या कर ली, जब वह अकेला था। रात एक बजे मसूरी से लौटे माता-पिता ने शव फंदे से लटका देखा था। पुलिस की जांच में जो सवाल सामने आए हैं, उसके अनुसार आत्महत्या से चंद घंटे पहले तक दक्ष लैपटॉप पर गेम खेल रहा था। बिना गेम बंद किए उसने आत्महत्या कर ली। जब पड़ोसी व परिजन आए तो लैपटॉप में गेम चालू था। इस बीच उसने बर्गर ऑर्डर किया और आखिरी बार माता-पिता से बात की।
विज्ञापन
ऐसे में सवाल है कि जब उसका मूड ठीक था तो बर्गर ऑर्डर किया और माता पिता से भी बात की। फिर अचानक 12 बजे के बाद ऐसा क्या हुआ कि गेम खेलते समय अचानक उसने आत्महत्या कर ली। परिवार का हर बार एक ही कहना है कि कम नंबर को लेकर कभी उससे न कुछ कहा गया और उसने बस कुछ देर अफसोस जरूर जताया मगर इससे ज्यादा और कोई बात नहीं हुई।
विज्ञापन
नीट की कोचिंग को लेकर वह जरूर चिंतित था कि कम नंबर आए हैं, इसलिए कोई गड़बड़ न हो और वह मसूरी नहीं गया था। इन तमाम सवालों के जवाब तलाशने के लिए पुलिस ने मोबाइल व लैपटॉप कब्जे में लेकर साइबर सेल को जांच के लिए सौंपे हैं। फिर से क्राइम सीन पर जांच की तैयारी है और साथी दोस्तों से भी पूछताछ की तैयारी है। एएसपी/सीओ द्वितीय पुनीत द्विवेदी इतना ही कहते हैं कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। इस क्रम में लैपटॉप व मोबाइल साइबर सेल को जांच के लिए भेजा है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई तय होगी।