फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Land worth Rs 35.28 crore belonging to land mafia group seized

Aligarh: एक और भूमाफिया ग्रुप की 35.28 करोड़ की भूमि कुर्क, मेला लगाकर करते हैं अवैध रूप से प्लॉटिंग

Thu, 29 Jan 2026 03:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 29 Jan 2026 03:08 PM IST
सार

टप्पल में सिमरौठी गांव के सहारे 11,760.028 वर्ग मीटर भूमि खरीदी गई, जिसकी बाजारू कीमत 35 करोड़ 28 लाख 840 रुपये आंकी गई। इस संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर प्रशासन के पक्ष में जब्त कर लिया गया।

विज्ञापन
Land worth Rs 35.28 crore belonging to land mafia group seized
कुर्की करने पहुंचे एसपी ग्रामीण अमृत जैन व अन्य अधिकारी - फोटो : पुलिस

विस्तार

अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में रियल एस्टेट कंपनी बनाकर निवेशकों संग ठगी करने वाले एक और भूमाफिया ग्रुप पर बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने भूमाफिया ग्रुप द्वारा ठगी की रकम से खरीदी गई 35.28 करोड़ की भूमि को कुर्क कर लिया है। कंपनी के तीन संचालकों पर दर्ज ठगी के मामलों में गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई कर भूमि प्रशासन के हक में जब्त कर ली गई है। अब इस भूमि से ठगी के शिकार लोगों को मुआवजा दिलाने का प्रयास होगा। पुलिस द्वारा पिछले छह माह में यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है।

विज्ञापन


एसएसपी नीरज जादौन ने 28 जनवरी को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे के सहारे टप्पल-जेवर बॉर्डर पर जेवर एयरपोर्ट के आसपास यीडा (यमुना विकास प्राधिकरण) क्षेत्र में लंबे समय से भूमाफिया ग्रुप सक्रिय हैं। ये कंपनियां बनाकर व मेला लगाकर अधिसूचित क्षेत्र होने के बावजूद अवैध रूप से प्लॉटिंग कर ठगी करते हैं। इन ठगी के मामलों में तमाम प्राथमिकी टप्पल में दर्ज हैं।
विज्ञापन


इन्हीं प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिला पुलिस ने छह माह पहले ऑपरेशन शुरू किया था, जिसमें ठगी करने वाले कई ग्रुप चिह्नित किए गए। अब तक दो पर कार्रवाई हो चुकी है। कार्रवाई के इसी क्रम में बुधवार को रियल एस्टेट ग्रुप फ्यूचर की होम जोन कंपनी के तीन पार्टनर स्वामियों की भूमि कुर्क की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी के अनुसार कंपनी मालिकान पर टप्पल में वर्ष 2025 में धोखाधड़ी के तीन-तीन मामले दर्ज हुए। तीनों मामलों में चार्जशीट दायर की गई। इसी आधार पर कंपनी के तीनों मालिकों पर छह जनवरी को गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर इनके द्वारा ठगी की रकम से अर्जित की गई संपत्ति को चिह्नित किया गया।

जांच में उजागर हुआ कि इनके द्वारा टप्पल में सिमरौठी गांव के सहारे 11,760.028 वर्ग मीटर भूमि खरीदी गई, जिसकी बाजारू कीमत 35 करोड़ 28 लाख 840 रुपये आंकी गई। इस संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत डीएम के अनुमोदन पर बुधवार को कुर्क कर प्रशासन के पक्ष में जब्त कर लिया गया।

यहां ढोल बजाकर संपत्ति कुर्की संबंधी बोर्ड लगाया। साथ में इस जमीन की खरीद बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई। इस कार्रवाई को एसपी देहात अमृत जैन की अगुवाई में सीओ वरुण कुमार सिंह, एसएचओ टप्पल शिवप्रसाद सिंह की संयुक्त टीम ने पूरा किया। एसएसपी ने इस कार्रवाई पर पुलिस टीम की पीठ ठोकी है। आगे भी कार्रवाई जारी रहने का संकेत दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed