फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Land mafia thrown in SP rule: Suresh

सपा शासन में पनपे भू-माफिया : सुरेश

Thu, 10 Aug 2017 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Thu, 10 Aug 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
Land mafia thrown in SP rule: Suresh
आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री सुरेश पासी व अन्य - फोटो : Amar Ujala
आवास विकास व शहरी नियोजन राज्य मंत्री सुरेश पासी बुधवार शाम को अलीगढ़ पहुंचे और पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भाजपा विधायकों और पदाधिकारियों से बातचीत की।
विज्ञापन


 पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में उन्होंने कहा कि सपा शासन में ही सबसे ज्यादा भू माफिया पनपे हैं। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद सपा सरकार के पूर्व कबीना मंत्री गायत्री प्रजापति की अवैध रूप से बनी इमारत को ढहाया है।
विज्ञापन


पूरे प्रदेश में ऐसे अवैध निर्माण ध्वस्त कराए जाएंगे, चाहे वह बसपा, कांग्रेस, रालोद या सपा किसी भी दल के नेता के क्यों न हो? उन्होंने कहा कि अलीगढ़ विकास प्राधिकरण और आवास विकास की जमीन की समस्या को दूर कराया जाएगा। जिससे यहां पर भी आवासीय योजनाओं को आगे बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे मिलने गए एडीए के ठेकेदारों ने वीसी की मनमानी की शिकायत की। ठेकेदार एसोसिएशन के महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि 700 से ज्यादा नक्शों की फाइलें अब तक लंबित है जिन पर कोई फैसला नहीं हुआ है। सीएम के पोर्टल पर शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हुआ है।


राज्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में वीसी से बात की जाएगी। अलीगढ़ में ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना पर भी उन्होंने कहा कि वह इस बारे में जमीन के संबंध में बात करेंगे। भाजपा विधायक संजीव राजा ने भी कई मामलों की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed