{"_id":"5908ebbc4f1c1b0b39440ed8","slug":"land-line-phone-will-tell-the-officer-s-location","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैंड लाइन फोन बताएगा अफसर की लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैंड लाइन फोन बताएगा अफसर की लोकेशन
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Wed, 03 May 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब जिलास्तरीय अफसर अपनी लोकेशन के मामले में उच्चाधिकारियों को गुमराह नहीं कर सकेंगे। उनके दफ्तर में लगा लैंडलाइन फोन उनकी लोकेशन खुद बताएगा। कमिश्नर ने एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ एवं अन्य अधिकारियों को हर हाल में अपने लैंड लाइन फोन चालू हालत में रखने के आदेश किए हैं।
योगी सरकार अफसरों के समय से दफ्तर में पहुंचकर जन समस्याओं के प्रभावी निस्तारण के प्रति गंभीर है। सरकार ने सभी अफसरों को सुबह नौ बजे दफ्तर पहुंचने के आदेश दिए हैं। साथ ही उच्चाधिकारियों को क्रास चेक करने को कहा है। लेकिन अधिकांश अफसरों के दफ्तर में लैंडलाइन फोन खराब रहने, कनेक्शन कटने और जानबूझकर कर इन फोनों का इस्तेमाल न करने की अफसरों की प्रवृत्ति से क्रास चेकिंग संभव नहीं हो पा रही है। इससे निपटने के लिए कमिश्नर अलीगढ़ मंडल सुभाष चंद शर्मा ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों एवं मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह अपने अधीनस्थ एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ एवं अन्य राजकीय कार्यालयों के लैंडलाईन फोन तत्काल चालू कराना सुनिश्चित करें।