{"_id":"676fd6856e4b40717b01e3cd","slug":"land-for-new-bus-stand-near-aligarh-airport-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: अलीगढ़ शहरवासियों को जल्द मिलेगा नया बस अड्डा, एयरपोर्ट के पास देखी जा रही जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: अलीगढ़ शहरवासियों को जल्द मिलेगा नया बस अड्डा, एयरपोर्ट के पास देखी जा रही जमीन
Sat, 28 Dec 2024 04:15 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 28 Dec 2024 04:15 PM IST
सार
रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय की ओर से उपजिलाधिकारी कोल को पत्र लिखा गया। इसमें कहा गया कि शहर के बस अड्डे की जमीन को विकास प्राधिकरण को स्थानांतरित कर दिया जाए। इसके बदले में शहर के बाहर भूमि बस स्टैंड के लिए उपलब्ध करा दी जाए।
विज्ञापन
अलीगढ़ एयरपोर्ट
- फोटो : संवाद
विस्तार
जल्द ही अलीगढ़ शहरवासियों को नया बस अड्डा मिल सकता है। इसी क्रम में अलीगढ़ एयरपोर्ट के पास चार एकड़ की जमीन देखी गई हैं। अंतिम फैसला अभी नहीं हुआ है। गांधी पार्क बस अड्डे से बसों का संचालन बंद होने के बाद परिवहन विभाग इस बस स्टैंड के मूल्य के बराबर जमीन शहर के बाहर देने की मांग कर रहा था। अब शासन स्तर से निर्देश मिलने के बाद जमीन तलाशी जा रही है।
विज्ञापन
पिछले दिनों परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव वेंकटेश्वर लू ने स्थानीय अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की थी। इसमें गांधी पार्क बस अड्डे से बसों का संचालन बंद होने और इसके अनुपयोगी पड़े होने का भी मुद्दा उठा। बताया गया कि शहर के पुराने हिस्से में बने गांधी पार्क की जमीन का मूल्य करोड़ों रुपये में हैं। इसी के बाद इस जमीन के बदले शहर के बाहरी हिस्से में जमीन चिह्नित करने की बात तय हुई।
विज्ञापन
इसके बाद रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय की ओर से उपजिलाधिकारी कोल को पत्र लिखा गया। इसमें कहा गया कि शहर के बस अड्डे की जमीन को विकास प्राधिकरण को स्थानांतरित कर दिया जाए। इसके बदले में शहर के बाहर भूमि बस स्टैंड के लिए उपलब्ध करा दी जाए। शासन से इस संबंध में निर्देश मिलने के बाद स्थानीय अधिकारियों ने जमीन तलाशने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में एक चार एकड़ का एक भूखंड धनीपुर क्षेत्र में एयरपोर्ट के पास देखा गया है।
विज्ञापन
सैटेलाइट बस स्टैंड के रूप में होगा संचालन
परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र कुमार वर्मा कहते हैं कि यहां बनने वाला बस अड्डा नया होगा। इसको सेटेलाइट बस स्टैंड की तरह संचालित किया जाएगा। यानी दूसरे शहरों से आने और जाने वाली बसें यहां से संचालित होंगी। बसें शहर के अंदर से होकर नहीं गुजरेंगी।