फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lakhs of rupees stolen from closed house of ACMO

अलीगढ़ : एसीएमओ के बंद मकान से लाखों रुपये की चोरी

Sun, 14 Aug 2022 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees stolen from closed house of ACMO
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र में दीनदयाल संयुक्त अस्पताल परिसर में एसीएमओ डॉ. दुर्गेश के बंद मकान से लाखों रुपये की चोरी हो गई। यह घटना उस समय हुई, जब वह रक्षाबंधन पर परिवार सहित अपने घर गए थे। शुक्रवार की शाम लौटने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। घटना को अंजाम देकर जा रहे चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच व बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में ही तैनात एसीएमओ डॉ. दुर्गेश कुमार परिवार के साथ पं. दीनदयाल अस्पताल परिसर में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे 9 अगस्त को परिवार सहित रक्षाबंधन पर अपने घर आगरा गए थे। इसी बीच पीछे से चोरों ने घर के ताले तोड़कर एक एक हिस्से की तलाशी ली। इसके बाद अलमारी से 85 हजार रुपये, कीमती जेवरात व मोबाइल आदि ले गए। चोरी गए माल की कीमत कई लाख रुपये है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम लौटने पर उन्हें इस चोरी की जानकारी हुई। घर में सामान बिखरा पड़ा था। बाद में सीसीटीवी देखे तो बाइक पर तीन बदमाश चोरी कर भागते कैद हुए हैं। इंस्पेक्टर क्वार्सी संजय जायसवाल के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed