फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lakhs of grains Theft in Dhanipur Mandi at Aligarh UP News

अलीगढ़: धनीपुर मंडी में अनाज आढ़त से लाखों की चोरी, डेढ़ लाख की नकदी समेत 18 चांदी के सिक्के गायब

Tue, 23 Jul 2019 12:27 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 23 Jul 2019 12:27 PM IST
सार

- बंद दुकान का ताला तोड़ चोरों ने देर रात दिया वारदात को अंजाम
- तीन नकाबपोश चोर सीसीटीवी में कैद, जांच जारी

विज्ञापन
Lakhs of grains Theft in Dhanipur Mandi at Aligarh UP News
यूपी पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ महानगर की धनीपुर मंडी में एक अनाज आढ़त से सोमवार देर रात चोरी हो गई। बंद दुकान का ताला तोड़ चोर डेढ़ लाख की नकदी, 18 चांदी के सिक्के ले गए। मंगलवार सुबह नौकर दुकान खोलने पहुंचा तब उसे चोरी होने की बात पता लगी। सूचना पर गल्ला कारोबारी सहित पुलिस पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज में तीन नकाबपोश चोर कैद हुए हैं। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

विज्ञापन


विवेक कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी सुरेंद्र नगर क्वार्सी की धनीपुर मंडी में कालीचरण धर्मपाल फर्म के नाम से अनाज की आढ़त है। विवेक कुमार के अनुसार हर रोज की तरह सोमवार रात आठ बजे दुकान बंद की थी। आज सुबह नौकर कल्लू दुकान खोलने आया तो उसे दुकान का ताला टूटा हुआ मिला। इसकी जानकारी उसने फोन कर दी। जानकारी मिलने पर पुलिस के साथ वहां पहुंचे।
विज्ञापन


मौके पर देखा तो दुकान के भीतर रखी अलमारी का ताला भी टूटा था। उसमें रखे डेढ़ लाख रुपये और 18 चांदी के सिक्के गायब थे। गांधी पार्क थाना पुलिस को मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दे दी है। गांधी पार्क इंस्पेक्टर धीरेंद्र मोहन शर्मा के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। उसमें तीन नकाबपोश बदमाश दिख रहे हैं। तीनों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों ने 12 सुरक्षा कर्मियों को दिया चकमा
विवेक कुमार ने बताया कि मंडी में 12 सुरक्षा कर्मी तैनात है। इनके लिए मंडी समिति पैसा भी लेती है। इनके रहते हुए तीन चोर चोरी की वारदात को अंजाम दे गए। यह बात हजम नहीं हो रही है। सभी से पुलिस ने पूछताछ की है। मगर, वह चोरों को न देखने की बात कह रहे हैं। इस मामले में मंडी समिति के अधिकारियों से बात की जाएगी, जिससे की सुरक्षा कर्मियों की लापरवाही से आगे से इस प्रकार की कोई वारदात न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed