{"_id":"615f3b118ebc3e372c0707b6","slug":"lakhimpur-violence-rld-national-president-jayant-chaudhary-attacked-on-government-says-incident-of-lakhimpur-kheri-is-no-less-than-a-terrorist-attack","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: जयंत चौधरी का सरकार पर हमला, बोले-लखीमपुर खीरी की घटना आतंकी हमले से कम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: जयंत चौधरी का सरकार पर हमला, बोले-लखीमपुर खीरी की घटना आतंकी हमले से कम नहीं
Fri, 08 Oct 2021 02:29 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 08 Oct 2021 02:29 AM IST
सार
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना आंतकी हमले से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि जो सरकार अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ चाय नाश्ता करने में लगी हो, वह किसानों का दुख-दर्द कैसे समझेगी।
विज्ञापन
खैर में बोलते हुए जयंत चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों को गाड़ी से कुचलकर मारना किसी आतंकवादी घटना से कम नहीं है। यह घटना बहुत ही दर्दनाक है। इस घटना को आतंकवादी हमले से कम आंका नहीं जा सकता है।
बृहस्पतिवार को वह अलीगढ़ के खैर के गौमत चौराहे पर आयोजित आशीर्वाद पथ रैली में 36 बिरादरी से आशीर्वाद लेने के लिए हेलिकॉप्टर से पहुंचे थे। रैली में जयंत चौधरी को 36 बिरादरी के लोगों ने सामूहिक रूप से पगड़ी बांधी।
उन्होंने कहा कि किसान हत्याकांड में दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए, जो आतंकियों के लिए कानून बने हैं, उसी कानून के तहत उन दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जयंत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल किया कि वह बार-बार कहते हैं कि अपराधियों की अचल संपत्ति पर बुलडोजर चला दिया जाएगा, जब उनके खुद पार्टी के मंत्री दोषी हैं तो क्या उनके घर पर भी योगी सरकार बुलडोजर चलाएगी।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी की घटना में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त करना चाहिए और उनके बेटे को तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए। लखीमपुर जाने से रोके जाने पर उन्होंने कहा, ‘योगी जी नहीं चाहते हैं कि वह लोग किसानों से मिलने जाएं। जयंत ने कहा कि झूठी सरकार को इस बार बदलना होगा, जो रोजाना महंगाई बढ़ाती है और अंग्रेजों की तरह शासन करती है, जो सरकार फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ चाय नाश्ता करने में लगी हो, वह किसानों का दुख-दर्द कैसे समझेगी।

Trending Videos
रैली में विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशियों ने जनबल का प्रदर्शन किया। उमड़ी भीड़ के मनोरंजन के लिए रागिनी कार्यक्रम रखा गया। रैली में दूसरी पार्टी छोड़कर आए लोगों ने रालोद की सदस्यता ली।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमपाल शास्त्री, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष जगपाल सिंह, प्रदेश के पूर्व महासचिव अब्दुल्ला शेरवानी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह, युवा ब्रज प्रांत के अध्यक्ष नीरज शर्मा, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, पूर्व विधायक त्रिलोकी राम दिवाकर, डॉ. राकेश पाल सिंह, ओमपाल सूर्यवंशी, संजय दिवाकर, त्रिलोकी प्रसाद, ओपी चौधरी, गोपाल सिंह, कुलदीप चौधरी, अजय तोमर, पीयूष सिंह, डॉ. इरफान, बबलू पहलवान, कुलदीप उज्ज्वल, डॉ. ओमवीर सिंह, फहीम गुड्डू, पूर्व विधायक त्रिलोकी राम दिवाकर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, विनोद करन, भानु प्रताप सिंह, डॉ. हरचरण सिंह, युवा जिलाध्यक्ष धीरज चौधरी, वीरपाल सिंह दिवाकर, केसी आजाद, मसरूर अहमद, शमीम अहमद अल्वी, सचिन शर्मा, शोएब जावेद आदि मौजूद रहे।