फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ladiya area Dalit child rape

लढ़िया इलाके में दलित बच्ची से रेप

Sun, 17 Apr 2016 02:03 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Sun, 17 Apr 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
Ladiya area Dalit child rape
दुष्कर्म - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
महानगर के सासनी गेट के लढ़िया इलाके में शनिवार देर रात एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने टॉफी दिलाने के बहाने आठ साल की दलित बच्ची के साथ रेप किया। हैवानियत से बच्ची की हालत बिगड़ गई और बेहोश हो गई। आनन-फानन परिजन बच्ची को मेडिकल कॉलेज ले गए। इधर, मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को दबोच लिया। लेकिन पुलिस के देर से पहुंचने पर पब्लिक भड़क गई। पुलिस जैसे ही आरोपी को लेकर थाने पहुंची तो पब्लिक ने थाना घेर लिया। बाद में एसओ ने पब्लिक को समझा बुझा कर शांत किया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मोहल्ला अनार कली लढ़िया निवासी दलित परिवार की 8 साल की बच्ची देर रात घर के पास ही दुकान पर किसी काम से गई थी। आरोप है कि तभी मोहल्ले का नसीम उसे अपने साथ टॉफी दिलाने के बहाने एकांत में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और बच्ची के शोर पर जब लोगों की निगाह गई तो आरोपी भाग निकला। लेकिन बाद में पब्लिक ने नसीम को दबोच लिया। बच्ची को बेहोशी की अवस्था में देख पहले उसे जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। इधर, इलाके के लोगों का आरोप था कि पुलिस सूचना के काफी देर बाद आई। हालांकि पुलिस आरोपी को सासनीगेट थाने ले गई। मगर पीछे-पीछे पब्लिक पहुंच गई। जहां थाने का घेराव कर हंगामा करते हुए आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। बाद में एसओ के समझाने पर मामला शांत हुआ। देर रात पुलिस बच्ची के इलाज कराने में जुटी थी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed