फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Laborer engaged in cleaning tank in chemical factory dies due to poisonous gas

Aligarh: केमिकल फैक्टरी में टैंक की सफाई में लगे मजदूर की जहरीली गैस से मौत, दूसरा उपचाराधीन

Sun, 02 Feb 2025 10:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 02 Feb 2025 10:29 PM IST
सार

आठ फुट गहरे टैंक में सोमवीर और राहुल घुस गए जोकि टैंक की तलहटी में पड़ी गंदगी को भरकर ऊपर भेजने का काम कर रहे थे जबकि महेश ऊपर खड़े होकर मलबा खींच रहा था। शाम छह बजे करीब मलबे से निकली गैस से सोमवीर ओर राहुल की तबियत बिगड़ने लगी।

विज्ञापन
Laborer engaged in cleaning tank in chemical factory dies due to poisonous gas
बेसुध हुए दोनों भाइयों को सीपीआर देते चौकी इंचार्ज अरुण कुमार व पुलिसकर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हरदुआगंज के तालानगरी सेक्टर एक में स्थित केमिकल फैक्टरी में टैंक की साफ सफाई करने घुसे दो चचेरे भाई टैंक में बनी जहरीली गैस की चपेट में आ गए। जबकि टैंक के बाहर खड़ा भतीजा बाल - बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पीड़ितों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल भेजा जहां एक की मौत हो गई जबकि दूसरा उपचाराधीन है। 

विज्ञापन


अतरौली थाना क्षेत्र के गांव अहमदपुरा निवासी 42 वर्षीय सोमवीर उर्फ टीका पुत्र हरि सिंह बाल्मिकी तालानगरी सेक्टर एक में E 87 स्थित खुराना केमिकल फैक्टरी में काम करता थे। 2 फरवरी को सोमवीर ने अपने चचेरे भाई राहुल पुत्र चमन और भतीजे महेश उर्फ साका पुत्र मुकेश को फैक्टरी में बने केमिकल वेस्टेज टैंक की साफ सफाई के लिए बुलाया था। आठ फुट गहरे टैंक में सोमवीर और राहुल घुस गए जोकि टैंक की तलहटी में पड़ी गंदगी को भरकर ऊपर भेजने का काम कर रहे थे जबकि महेश ऊपर खड़े होकर मलबा खींच रहा था। 
विज्ञापन


शाम छह बजे करीब मलबे से निकली गैस से सोमवीर ओर राहुल की तबियत बिगड़ने लगी। उनकी चीख पुकार सुनकर फैक्टरी का गार्ड नजदीक स्थित तालानगरी पुलिस चौकी जा पहुंचा और घटना की सूचना दी। मौके पर पुलिस समेत फायर बिग्रेड कर्मी भी घटना स्थल पहुंच गए। चौकी इंचार्ज और पुलिसकर्मियों ने टैंक में रस्सी डालकर दोनों लोगों से कमर में बांधने की कहा और ऊपर खींचकर निकाल लिया जिसके बाद दोनों बेहोश हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आनन फानन में पुलिस ने दोनों को निजी वाहन से अस्पताल भिजवाया जहां सोमवीर की मौत हो गई जबकि राहुल उपचाराधीन है। मृतक सोमवीर की पत्नी की पूर्व में मौत हो चुकी है। परिवार में तीन बेटे हैं जिनका रो रोकर बुरा हाल था। पुलिस के अनुसार अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। 

500 रुपए का लालच खींच ले गया राहुल और महेश को
परिवारीजनों के अनुसार सोमवीर पहले से इस फैक्टरी में काम कर रहा था। रविवार को सोमवीर ने राहुल और महेश को बताया कि उसकी फैक्टरी में बने टैंक की सफाई होनी है जिसके एवज में कुल 1500 रुपए मिलेंगें। महज कुछ घंटे काम करके तीनों के हिस्से में 500 - 500 रुपए आ जाएंगे। इसी लालचवश 20 वर्षीय राहुल और 18 वर्षीय महेश सोमवीर के साथ टैंक सफाई करने पहुंच गए।

पुलिसकर्मियों ने सीपीआर देकर की जान बचाने की कोशिश
टैंक से बाहर आते ही मृतक सोमवीर और राहुल बेसुध हो गए। उनकी हालत देखकर पुलिसकर्मियों ने उन्हें कई मिनिट तक सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की लेकिन जब कोई उम्मीद न दिखी तो सीधे अस्पताल लेकर दौड़ लिए। 

फैक्टरी में केमिकल टैंक की सफाई के दौरान गैस बनने से दो व्यक्ति बेहोश हो गए, सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड ने तत्काल दोनों व्यक्तियों को निकालकर अस्पताल भेजा जहां एक मौत हो गई है, दूसरा उपचाराधीन है। मौके पर परिजन व फैक्टरी के जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद हैं। लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है।-सर्जना सिंह, सीओ अतरौली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed