{"_id":"611bff308ebc3e431c499867","slug":"laborer-drowned-in-aligarh-to-win-a-bet-of-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अलीगढ़ में हजार रुपये की शर्त जीतने के लिए मजदूर हार गया जिंदगी, ये था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अलीगढ़ में हजार रुपये की शर्त जीतने के लिए मजदूर हार गया जिंदगी, ये था मामला
Tue, 17 Aug 2021 11:57 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:57 PM IST
सार
मंगलवार को बातों ही बातों में दोस्तों के साथ उसकी शर्त लग गई अगर वह इस पोखर को तैर कर पार कर लेगा तो उसे एक हजार रुपए दिए जाएंगे। इस बात को सुनकर मंगल सिंह जोश में आ गया और पोखर पार करने के लिए पानी में उतर गया और डूब गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के सासनी गेट इलाके में मंगलवार को एक मजदूर सिर्फ एक हजार रुपए की शर्त के लिए पोखर पार करने के लिए पानी में उतर गया और डूब गया। उसकी तलाश के बाद देर शाम शव मिल सका।
थाना सासनी गेट क्षेत्र में भदेसी रोड पर एक पोखर है। मूल रूप से बिहार के भागलपुर के गांव चिन्ना का रहने वाला 50 वर्षीय मंगल सिंह पिछले कई वर्षों से सासनी गेट के पला रोड पर टावर वाली गली में रहता है।
मंगलवार को बातों ही बातों में दोस्तों के साथ उसकी शर्त लग गई अगर वह इस पोखर को तैर कर पार कर लेगा तो उसे एक हजार रुपए दिए जाएंगे। इस बात को सुनकर मंगल सिंह जोश में आ गया और पोखर पार करने के लिए पानी में उतर गया।
विज्ञापन
लेकिन पोखर में मौजूद जलकुंभी और घास आदि के चलते वह उसमें ठीक से तैर नहीं पा रहा था। मंगल सिंह डूब गया। उसे संकट में पाया देख लोगों ने चीख-पुकार मचाई। पुलिस और नगर निगम की टीम ने देर शाम मंगल सिंह की लाश बरामद कर ली थी।