{"_id":"66911696e0777d2a8103f1a6","slug":"laborer-dies-due-to-vehicle-collision-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सड़क पार कर रहे मजदूर को वाहन ने मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सड़क पार कर रहे मजदूर को वाहन ने मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत
Fri, 12 Jul 2024 05:12 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 12 Jul 2024 05:12 PM IST
सार
कुमरसैन अकराबाद क्षेत्र में काश्तकारों के खेतों में मजदूरी पर धान की फसल लगाने का काम करता था। सुबह करीब पांच बजे कुमरसैन जसरथपुर के पास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन उसमें टक्कर मार कर भाग गया।
विज्ञापन
मजदूर के शव को देखते लोग, जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
अकराबाद थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर गांव जसरथपुर के पास 12 जुलाई की सुबह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार जिला पीलीभीत के थाना उगनपुर के गांव भिखारीपुर निवासी 22 वर्षीय कुमरसैन पुत्र सोहनलाल अकराबाद क्षेत्र में काश्तकारों के खेतों में मजदूरी पर धान की फसल लगाने का काम करता था। सुबह करीब पांच बजे कुमरसैन जसरथपुर के पास सड़क पार कर रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान अज्ञात वाहन उसमें टक्कर मार कर भाग गया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक के परिजनों को सूचित करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन