Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Laborer crushed to death by unknown vehicle

Aligarh News: मजदूर को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Thu, 30 Oct 2025 02:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Laborer crushed to death by unknown vehicle
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला तजना में मंगलवार रात मुन्नालाल (50) को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। परिजन आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।
विज्ञापन




गांव नगला तजना मथुरा-बरेली हाईवे के सहारे है। इस समय हाथरस जंक्शन से सिकंदराराऊ के बीच इस हाईवे के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसलिए यहां जगह-जगह डायवर्जन भी लागू है। इसके बाद भी वाहनों की रफ्तार कम नहीं रहती। इसी तरह तेज रफ्तार वाहन ने घर से टहलने निकले मुन्नालाल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन




घटना के समय वह सड़क पार कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना जबरदस्त था कि मुन्नालाल उछलकर काफी दूर जाकर गिरे। उनके सिर व चेहरे पर गंभीर चोट आई और वह अचेत हो गए। हादसे से गांव में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस भी मौके पर आ गई। मुन्नालाल को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। एसएचओ ललित शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बुधवार शाम तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।






खतरे में हाईवे किनारे के गांव

हाईवे के सहारे के गांवों में हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। हाईवे पर ब्रेकर का नियम नहीं। ऐसे में वाहन पूरी रफ्तार से दौड़ते हैं। गांव नगला तजना के अलावा यहां सलेमपुर, रति का नगला, मुरसान क्षेत्र के दर्शना, आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर बरसै, रुहेरी, मीतई, चंदपा, बिसाना आदि गांव सड़क हादसों के लिए अतिसंवेदनशील हैं।






बाइकों की भिड़ंत में एक घायल

हाथरस। आगरा-अलीगढ़ रोड स्थित गांव रुहेरी पर बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार परविंदर (28) निवासी हतीसा बाईपास घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। यहां से परिजन निजी अस्पताल ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed