{"_id":"6607025533eec5ec880665ad","slug":"laborer-committed-suicide-by-hanging-himself-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: खाना खाकर कमरे में गया, अंदर से दरवाजा किया बंद, मजदूर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: खाना खाकर कमरे में गया, अंदर से दरवाजा किया बंद, मजदूर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
Fri, 29 Mar 2024 11:33 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:33 PM IST
सार
युवक मजदूरी कर अपने परिवार का लालन-पालन करता था। रात में वह खाना खाकर कमरे में सो गया। सोने से पहले उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। रात में उसने रेलिंग से लटक कर आत्महत्या कर ली।सुबह जब परिजनों ने शव लटका देखा तो वह दंग रह गए।
विज्ञापन
युवक ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के थाना गांधी पार्क क्षेत्र के बाबू नगर में एक युवक ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
सौरभ कुमार (28) निवासी बापू नगर मजदूरी कर अपने परिवार का लालन-पालन करता था। परिवार में चार भाई हैं। 28 मार्च की रात वह खाना खाकर कमरे में सो गया। सोने से पहले उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। रात में उसने रेलिंग से लटक कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
29 मार्च सुबह जब परिजनों ने शव लटका देखा तो वह दंग रह गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन