फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lab technicians are on strike, patients are in trouble.

नाजुक समय में हड़ताल पर चले गए लैब तकनीशियन, मरीज परेशान

Thu, 19 Mar 2020 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Lab technicians are on strike, patients are in trouble.
लैब तकनीशियनों के हड़ताल पर जाने से परेशान होते मरीज। - फोटो : CITY OFFICE
पं. दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय, मलखान सिंह जिला अस्पताल एवं जिला महिला अस्पताल में केमिकल एवं मैन पॉवर सप्लाई करने वाली कंपनी के लैब तकनीशियन एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों के अचानक हड़ताल पर चले जाने के कारण स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। वह भी उस समय जब अस्पतालों में कोरोना वायरस के खौफ के कारण मरीजों की भीड़ लगी हुई है। पैथोलॉजी जांच एवं उसकी रिपोर्ट का कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

चंद रोज पहले पीओसीटी कंपनी के कर्मचारियों को हटाने से संबंधित शासन का आदेश अस्पतालों में आया था। कंपनी द्वारा अस्पतालों में केमिकल एवं मैन पॉवर की सप्लाई की जाती है। पं. दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में कंपनी के 6 (4 लैब तकनीशियन व 2 कंप्यूटर ऑपरेटर)। मलखान सिंह जिला अस्पताल में 4 (2 लैब तकनीशियन एवं 2 कंप्यूटर ऑपरेटर) तथा जिला अस्पताल में 2 (1 लैब तकनीशियन एवं 1 कंप्यूटर ऑपरेटर) कर्मचारी तैनात थे। बुधवार को बिना सूचना कर्मचारी अस्पतालों में नहीं पहुंचे। पैथोलॉजी केंद्रों पर भीड़ बढ़ने एवं मरीजों को लौटाने की सूचना मिलने के बाद खलबली मच गई। कोरोना वायरस के खौफ के कारण अस्पतालों में काफी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस सहित अन्य अधिकारियों ने पूरे प्रकरण से मुख्य चिकित्साधिकारी को अवगत कराया। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से रक्त, हार्मोंस, बिटामिन डी, एचबी, लीवर फंक्शन, किडनी फंक्शन, सीरम इलेक्ट्रोलाइट, थॉयराइड, बी 12 आदि की जांच में या तो देरी हो रही थी या मरीजों को वापस लौटाया जा रहा था। कंप्यूटराज्ड कार्य एवं रिपोर्ट भी नहीं मिल रही थे। काउंटर पर बड़ी संख्या में मरीजों की लाइन लग गई थी। पीओसीटी कंपनी के एरिया मैनेजर अभिषेक का कहना है कि कुछ रोज पहले शासन का आदेश अस्पतालों में आया था, जिसमें कंपनी के कर्मचारियों को हटाने का उल्लेख किया गया था। इसी वजह से कर्मचारी चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सीएमएस, पं. दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय डॉ. विमल कुमार गुप्ता ने बताया कि बिना सूचना पीओसीटी कंपनी के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से पैथोलॉजी का काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सीएमओ को पूरे प्रकरण से अवगत करा दिया गया है। हमारे पास इतने कर्मचारी नहीं हैं कि सारे कार्य कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed